फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress deletes its official mobile application from Google Play Store

डाटा लीक मामला: कांग्रेस ने प्ले स्टोर से हटाया अपना ऐप, राहुल ने पूछा-PMO ऐप क्यों नहीं?

Mon, 26 Mar 2018 02:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 26 Mar 2018 02:03 PM IST
विज्ञापन
Congress deletes its official mobile application from Google Play Store

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और बीजेपी के आईटी प्रमुख अमित मालवीय के बीच छिड़े ट्विटर युद्ध के बाद कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डिलीट कर दिया है। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि अमित मालवीय ने आरोप लगाया था कि ऐप के जरिये लोगों से जुड़े डाटा को सिंगापुर में लीक किया जा रहा है। ट्विटर पर अमित ने तंज करते हुए लिखा था कि- हाय मेरा नाम राहुल गांधी है और मैं देश की सबसे पुरानी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं। जब आप हमारे आधिकारिक एप पर साइन अप करते हैं तो मैं आपकी सारी जानकारी सिंगापुर में अपने दोस्तों को दे देता हूं। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार नमो ऐप के माध्यम से लाखों भारतीयों का निजी डाटाबेस बना रही है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। राहुल ने ट्वीट में लिखा है कि अगर प्रधान मंत्री के रूप में वह भारत के साथ संवाद करने के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग करना चाहता है, तो कोई समस्या नहीं है। लेकिन इसके लिए आधिकारिक PMO ऐप का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कांग्रेस ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा है कि ऐप बहुत दिनों से बंद था। वहीं राहुल गांधी ने #DeleteNaMoApp की मुहिम के साथ एक और ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का नमो एप लोगों की आवाज, वीडियो, दोस्तों और परिवार की जानकारी को छिपकर लीक कर रहा है। राहुल ने कहा कि जीपीएस के जरिये लोगों की लोकेशन को भी ट्रैक किया जा रहा है।

राहुल ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वह बिग बॉस हैं जोकि भारतीयों की जासूसी करना पसंद करते हैं। अब वह हमारे बच्चों का डाटा चाहते हैं। 13 लाख NCC जवानों पर दबाव बनाया गया कि वो नमो एप को डाउनलोड करें। 


कांग्रेस और बीजेपी के ऐप पर मचे घमासान के बीच खबर सामने आ रही है कि बीजेपी ने नमो ऐप की प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव कर दिया है। गुपचुप तरीके से पॉलिसी को बदल दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed