फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress declares Rajni Patil as its candidate for Rajya Sabha bypoll BJP picks Sanjay Upadhya

महाराष्ट्र: कांग्रेस ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए रजनी पाटिल को उम्मीदवार बताया, भाजपा ने संजय उपाध्याय को उतारा

Mon, 20 Sep 2021 10:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 20 Sep 2021 10:01 PM IST
सार

उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर है। 23 सितंबर को कागजात की जांच होगी और 27 सितंबर को नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि होगी। चार अक्टूबर को को मतदान और वोटों की गिनती भी इसी दिन होगी।

विज्ञापन
Congress declares Rajni Patil as its candidate for Rajya Sabha bypoll BJP picks Sanjay Upadhya
रजनी पाटिल (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस ने सोमवार को अगले महीने होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता रजनी पाटिल को उम्मीदवार बनाया है। राज्यसभा की सीट सांसद राजीव सातव के निधन के कारण खाली हो गई थी। पार्टी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पाटिल शिवसेना के नेतृत्व वाले महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के उम्मीदवार हैं, जिसमें कांग्रेस एक घटक दल है। वहीं, भाजपा ने चार अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए पार्टी की मुंबई इकाई के महासचिव संजय उपाध्याय के नाम की घोषणा की है। पार्टी के एक प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


सातव का निधन इसी साल 16 मई को हुआ था। उनका कार्यकाल 2 अप्रैल 2026 को समाप्त होना था। उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर है। 23 सितंबर को कागजात की जांच होगी और 27 सितंबर को नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि होगी। चार अक्टूबर को को मतदान और वोटों की गिनती भी इसी दिन होगी।
विज्ञापन


बता दें कि 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा के पास सदन में सबसे ज्यादा 106 विधायक हैं। इसके बाद शिवसेना (56), एनसीपी (53), कांग्रेस (43), बहुजन विकास अघाड़ी (3), समाजवादी पार्टी (2), एआईएमआईएम (2), प्रहार जनशक्ति पार्टी (2), मनसे (1), सीपीएम (1), स्वाभिमानी पार्टी (1), राष्ट्रीय समाज पक्ष (1), क्रांतिकारी शेतकारी पार्टी (1) और निर्दलीय (13) हैं। विधानसभा में भी कांग्रेस विधायक रावसाहेब अंतापुरकर की मृत्यु के बाद से एक सीट खाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


63 वर्षीय पाटिल इससे पहले 2013 में राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुनी गई थीं और यह दूसरी बार होगा, जब वह 2 अप्रैल 2026 तक के कार्यकाल के साथ राज्यसभा में प्रवेश करेंगी। पाटिल ने 1996 में बीड लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने 1990 के दशक में जिला परिषद के लिए निर्वाचित होकर चुनावी राजनीति में अपना करियर शुरू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed