फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress criticises Centre denial of permission to Kerala minister to visit Kuwait news in hindi

Kuwait Tragedy: केरल की स्वास्थ्य मंत्री को कुवैत जाने की अनुमति नहीं, केंद्र के फैसले पर विपक्ष ने की आलोचना

Fri, 14 Jun 2024 03:26 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 14 Jun 2024 03:26 PM IST
सार

केरल सरकार ने राहत कार्य में मदद के लिए राज्य स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज को कुवैत भेजने का फैसला किया था। वीणा जॉर्ज एयरपोर्ट पर घंटों तक इंतजार करती रही।

विज्ञापन
Congress criticises Centre denial of permission to Kerala minister to visit Kuwait news in hindi
वीणा जॉर्ज - फोटो : ANI

विस्तार

कुवैत के मंगफ क्षेत्र की इमारत में लगी आग में 49 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 45 भारतीय थे। 45 भारतीयों में 23 केरल के भी निवासी शामिल हैं। इस घटना के बाद केंद्र ने घायल मलयाली लोगों की मदद के लिए केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज को कुवैत जाने से अनुमति देने से इनकार कर दिया। केंद्र के इस फैसले पर विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने आलोचना की। केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य की स्वास्थ्य मंत्री को कुवैत जाने की अनुमति नहीं दी गई। 
विज्ञापन


वीडी सतीशन ने कहा, "राज्य के प्रतिनिधि इस हादसे में बेहतर ढंग से सहायता प्रदान कर सकते हैं। केंद्रीय सरकार की मदद के लिए राज्य के प्रतिनिधि को भी वहां भेजना चाहिए। केंद्र को जल्द ही राज्य के स्वास्थ्य मंत्री वहां जाने की मंजूरी देनी चाहिए। यह केंद्र की तरफ से एक गलत संदेश है।"
विज्ञापन


केंद्र का अनुमति देने से इनकार
गुरुवार की रात को वीणा जॉर्ज ने कहा, "इस घटना में अपने लोगों के साथ खड़े रहने के लिए हम केंद्र से केवल कुवैत जाने की अनुमति मांग रहे हैं। अनुमति देने से इनकार कर दिया गया है।" बता दें कि केरल सरकार ने राहत कार्य में मदद के लिए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज को कुवैत भेजने का फैसला लिया था। राहत कार्य में हादसे में घायल भारतीयों की मदद करना और उनका इलाज कराना शामिल है। वीणा जॉर्ज एयरपोर्ट पर घंटों तक इंतजार करती रही। उन्हें अनुमति मिलने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि अल-मंगफ इमारत में लगी आग में 49 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 45 भारतीय और बाकि पाकिस्तान, फिलीपींस, नेपाल के नागरिक हैं। दक्षिणी कुवैत के मंगफ क्षेत्र की इमारत में लगभग 195 प्रवासी श्रमिक रहते थे। हादसे में मारे गए भारतीयों के पार्थिव शरीर को लेकर भारतीय वायुसेना का एक विशेष विमान शुक्रवार सुबह कोच्चि पहुंच गया है। विमान केरल के कोच्चि में उतरा है, क्योंकि ज्यादातर मृतक वहीं के थे। इसके बाद विमान दिल्ली आएगा। यहां से शव संबंधित राज्यों में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed