फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress counter BJP in their style, attack rhymes on Government

बीजेपी को उसी की भाषा में जवाब देने उतरी कांग्रेस, तुकबंदियों से सरकार को घेरा

Tue, 06 Mar 2018 06:00 PM IST
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Mar 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
Congress counter BJP in their style, attack rhymes on Government

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संबोधन में तुकबंदी का इस्तेमाल करके मुद्दे को धार देते हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी अपने संबोधनों में तुकबंदी को गढ़ते हैं। दोनों शीर्ष नेताओं को उन्हीं की भाषा में जवाब देने के लिए अब कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला भी उतर आए हैं। मंगलवार को सुरजेवाला ने इस तरह की कई तुकबंदियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को घेरा। तुकबंदी के सहारे सुरजेवाला ने तंज भी कसा कि इस सरकार के राज में लूट की खुली छूट और मोदी (प्रधानमंत्री) जी म्यूट। प्रधानमंत्री मोदी जी बताएं कि छोटे मोदी-1 और छोटे मोदी-2 देश का पैसा लूटकर उनकी नाक के नीचे कैसे भाग गए? 

विज्ञापन


सुरजेवाला ने कहा कि यह सरकार तो लुटेरा बचाओ, लुटेरा भगाओ की नीति पर चल रही है। संसद में नीरव मोदी और पंजाब नेशनल बैंक की धोखाधड़ी पर चर्चा को लेकर जारी राजनीतिक घमासान पर भी रणदीप सुरजेवाला ने निशाना साधा। सुरजेवाला ने कहा कि चर्चा से भाग रहे हैं, भगोड़ों को देश से भगा रहे हैं और अब देश की सरकार संसद में चर्चा से भगोड़ी हो गई है। 
विज्ञापन


सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री मोदी के नारे सबका साथ, सबका विकास पर तंज कसते हुए कहा कि अब यह नारा भगोड़ो का साथ, मोदी जी का हाथ हो गया है। सुरजेवाला यही नहीं रुकते। उन्होंने कहा अब मोदी जी का नया नारा है- बेरोजगार युवा बेचें पकौड़े और देश को लूटकर भागें भगोड़े। उन्होंने फ्लीस, फ्ली एंड फ्लाई (थ्री एफ) की तुकबंदी पेश करते हुए मोदी सरकार पर 73, 600 करोड़ रुपये की लूट को संरक्षण देने का आरोप लगाया। अपने हमले का अंत भी सुरजेवाला ने तुकबंदी से ही किया। उन्होंने कहा कि नीरव मोदी (साइलेंट मोदी) टू बोल मोदी।
विज्ञापन
विज्ञापन


184 भगोड़े और आठ बड़े घोटाले

सुरजेवाला ने कहा कि केंद्र सरकार ने खुद और सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी में लिखित में माना है कि 184 लुटेरे देश का 19,317 करोड़ रुपया लूटकर रफूचक्कर हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस की सरकार लुटेरों को लूटकर गायब होने में संरक्षण दे रही है। रणदीप ने इस पर भी जुमला कसा और कहा वन वे टिकट टू चीट एंड स्कूट। 


उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता ने इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा, विजय माल्या, निमो+चोकसी बैंक लूट, ब्रिकम कोठारी-रोटोमैक स्कैम, द्वारका दास ज्वेलर बैंक स्कैम, विंसम बैंक स्कैम समेत आठ अनियमितताओं के जरिए कुल 54,318 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed