फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress cornered the government after changes in licensing norms for laptop imports

IT Hardware Licensing Norms: 'घोषणा, स्थगन और वापसी'; जयराम रमेश का केंद्र सरकार पर कटाक्ष

Fri, 20 Oct 2023 06:04 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 20 Oct 2023 06:04 PM IST
सार

विपक्षी दल की यह टिप्पणी सरकार द्वारा लैपटॉप और कंप्यूटर जैसे आईटी हार्डवेयर उत्पादों को आयात करने के लिए लाइसेंसिंग मानदंडों में बदलाव करने और इन वस्तुओं के आयातकों के लिए एक ऑनलाइन प्राधिकरण प्रणाली लागू करने के बाद आई है।

विज्ञापन
Congress cornered the government after changes in licensing norms for laptop imports
नरेंद्र मोदी, जयराम रमेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लैपटॉप जैसे आईटी हाईवेयर उत्पादों के आयात के लिए नए लाइसेंसिंग मानदंडों में बदलाव को लेकर शुक्रवार को मोदी सरकार पर कांग्रेस ने जमकर हमला बोला है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट कर मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने लिखा, तीन अगस्त 2023 को लैपटॉप और टैबलेट जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामानों के आयात के लिए अनिवार्य लाइसेंसिंग प्रणाली की घोषणा की गई थी। फिर 4 अगस्त, 2023 को सरकार ने तीन महीने की लंबी संक्रमण अवधि शुरू करके लाइसेंसिंग प्रणाली को स्थगित कर दिया। 13 अक्टूबर, 2023 को लैपटॉप आयात प्रतिबंधों को पूरी तरह से वापस लेने की घोषणा की गई। ये तो चक्र की तरह है। फिर घोषणा करेंगे, फिर स्थगित करेंगे और फिर वापस लेंगे। 
विज्ञापन


विपक्षी दल की यह टिप्पणी सरकार द्वारा लैपटॉप और कंप्यूटर जैसे आईटी हार्डवेयर उत्पादों को आयात करने के लिए लाइसेंसिंग मानदंडों में बदलाव करने और इन वस्तुओं के आयातकों के लिए एक ऑनलाइन प्राधिकरण प्रणाली लागू करने के बाद आई है।
विज्ञापन




सरकार ने अगस्त में लैपटॉप, कंप्यूटर (टैबलेट कंप्यूटर सहित), माइक्रो कंप्यूटर, बड़े या मेनफ्रेम कंप्यूटर और कुछ डेटा प्रोसेसिंग मशीनों पर आयात प्रतिबंध लगाया था। इस अधिसूचना के बाद आईटी हार्डवेयर उद्योग ने चिंता व्यक्त की थी।

एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि सेक्टर के हितधारकों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए नीति में कुछ बदलाव किए गए और आयातकों के लिए एक एंड-टू-एंड ऑनलाइन प्रणाली शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed