{"_id":"5b2cdf884f1c1baf6e8b97e3","slug":"congress-constitutes-committee-for-assembly-election-in-rajasthan-mp-chhattisgarh-and-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने तीन राज्यों में कसी कमर, राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ के लिए टीम गठित","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने तीन राज्यों में कसी कमर, राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ के लिए टीम गठित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 22 Jun 2018 06:25 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और मिजोरम के लिए अलग अलग स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। इन राज्यों में अगले कुछ महीनों के भीतर विधानसभा चुनाव होने हैं।
पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी बयान के मुताबिक पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा की अध्यक्षता में राजस्थान के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया है। ललितेश त्रिपाठी और शाकिर सनदी को सदस्य बनाया गया है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश के लिए स्क्रीनिंग कमेटी बनाई गई है। नीता डिसूजा और अजय कुमार लल्लू इसके सह सदस्य होंगे।
विज्ञापन
भुवनेश्वर कलीता की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। रोहित चौधरी और अश्विनभाई कोटवाल को सदस्य बनाया गया है।
ओडिश के लिए वी डी सतीशन के नेतृत्व में स्क्रीनिंग कमेटी बनाई गई है। जीतन प्रसाद और नौशाद सोलंकी इसके सदस्य होंगे। मिजोरम के लिए लुइजिनो फलेरियो की अध्यक्षता में एक सदस्यीय समिति बनाई है।
गौरतलब है कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है। ओडिशा में अगले साल लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है।