फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress constituted a committee to for activities to commemorate the 50th anniversary of Bangladesh Liberation War

बांग्लादेश मुक्ति संग्राम की 50वीं वर्षगांठ मनाने के लिए कांग्रेस ने किया समिति का गठन

Tue, 29 Dec 2020 09:37 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 29 Dec 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
Congress constituted a committee to for activities to commemorate the 50th anniversary of Bangladesh Liberation War
कांग्रेस - फोटो : फाइल

कांग्रेस ने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर पार्टी की ओर से होने वाले कार्यक्रमों की योजना बनाने व समन्वय के लिए मंगलवार को एक समिति का गठन किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी को इस समिति का अध्यक्ष और प्रवीण डावर को संयोजक बनाया गया है। 

विज्ञापन


पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह समिति का हिस्सा हैं। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुत्री और पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी भी समिति में शामिल हैं। 
विज्ञापन



पार्टी ने एक बयान में कहा गया, 'कांग्रेस अध्यक्ष ने 1971 में जीते गए बांग्लादेश मुक्ति संग्राम, जो दो देशों के बीच विशेष संबंधों का साक्ष्य है, की 50वीं ऐतिहासिक वर्षगांठ मनाने के लिए पार्टी की गतिविधियों की योजना व समन्वय के लिए समिति के गठन को मंजूरी दे दी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के अन्य सदस्यों में हरियाणा की पूर्व मंत्री किरण चौधरी, तेलंगाना कांग्रेस कमेटी के प्रमुख उत्तम कुमार रेड्डी और मेजर वेदप्रकाश भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के समय इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री थीं। इसी मुक्ति संग्राम के बाद बांग्लादेश अस्तित्व में आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed