फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress complained to the Election Commission against ED's action, targeted Modi government

Congress: ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत, मोदी सरकार पर साधा निशाना

Thu, 09 Nov 2023 06:25 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 09 Nov 2023 06:25 AM IST
सार

आयोग के साथ बैठक के बाद कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि भाजपा को हार से बचाने के लिए ईडी कार्रवाई कर रही है लेकिन भाजपा ईडी का सहारा लेकर भी राज्य में अपनी जीत सुनिश्चित नहीं कर पाएगी।

विज्ञापन
Congress complained to the Election Commission against ED's action, targeted Modi government
निर्वाचन आयोग - फोटो : Election Commission

विस्तार

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से तत्काल प्रभाव से हस्तक्षेप कर मोदी सरकार के इशारे पर हो रही ईडी की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही आरोप लगाया कि ईडी भाजपा के चुनाव विभाग की तरह काम कर रहा है। चुनावी राज्य राजस्थान और छत्तीसगढ़ में ईडी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार देर शाम को आयोग से मुलाकात की।

विज्ञापन


आयोग के साथ बैठक के बाद कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि भाजपा को हार से बचाने के लिए ईडी कार्रवाई कर रही है लेकिन भाजपा ईडी का सहारा लेकर भी राज्य में अपनी जीत सुनिश्चित नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के चुनाव से पहले आयोग से मिलने का समय मांगा था लेकिन समय नहीं मिला। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने आयोग को शिकायत भी दी है।
विज्ञापन


ये है शिकायत
इसमें कहा गया है कि 18 महीने पहले छत्तीसगढ़ पुलिस ने महादेव एप मामले की जांच शुरू की थी। करीब 500 गिरफ्तारियां हुई, सैकड़ों मोबाइल फोन, लैपटॉप और अकाउंट बरामद किए गए। छह महीने पहले मुख्यमंत्री ने आरोपियों की गिरफ्तारी और एप को बैन करने की भी मांग की थी, लेकिन केंद्र सरकार ने तब कुछ नहीं किया। अब चुनावी समय में ईडी राजनीतिक दबाव में राज्य में नई-नई चीजें सामने ला रहे हैं।            
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव के समय ईडी लगा रही आरोप: कांग्रेस
कांग्रेस ने सवाल किया कि केंद्र ने पहले महादेव एप पर पाबंदी क्यों नहीं लगाई। उन्हें प्रदेश सरकार की पूर्व अनुमति क्यों चाहिए थी? ईडी कहती है कि गैरकानूनी काम हो रहा है, छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए बाहर से पैसा आ रहा है। ईडी ने चुनाव से पहले जांच शुरू नहीं की और चुनाव के समय आरोप लगाया ताकि चुनाव में कांग्रेस का नुकसान हो। ईडी ने जिन लोगों के नाम लिए हैं, चार्जशीट में उनकी भूमिका साफ नहीं कर पाई है। मुख्यमंत्री के कई अफसरों पर आरोप लगाया है लेकिन चार्जशीट में उनका संबंध महादेव एप से नहीं बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed