{"_id":"5f301fa800f233409b1e83e4","slug":"congress-cleared-that-sonia-gandhi-will-be-interim-president-of-the-party-until-election-occurs-with-proper-process","type":"story","status":"publish","title_hn":"उचित प्रक्रिया से चुनाव होने तक सोनिया ही बनी रहेंगी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष: सिंघवी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उचित प्रक्रिया से चुनाव होने तक सोनिया ही बनी रहेंगी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष: सिंघवी
Sun, 09 Aug 2020 09:42 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 09 Aug 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
सोनिया गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने रविवार को कहा कि जब तक पार्टी प्रमुख चुनने के लिए 'उचित प्रक्रिया' का पालन नहीं होता है, सोनिया गांधी ही पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी। कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा कि यह सही है कि अंतरिम अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने के एक साल बाद सोनिया गांधी का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि पद उसी दिन स्वत: खाली हो जाएगा।
विज्ञापन
मीडिया के साथ ऑनलाइन बातचीत में उन्होंने कहा, 'सोनिया गांधी अध्यक्ष हैं और जब तक उचित प्रक्रिया का पालन नहीं होता है, वह पद पर बनी रहेंगी और इसका निकट भविष्य में ही पालन किया जाएगा।' उन्होंने कहा, 'हां, उनका कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। लेकिन निश्चिंत रहें कि एक प्रक्रिया है जिसका सीडब्ल्यूसी के माध्यम से पालन किया जाता है। इसका निकट भविष्य में पालन किया जाएगा और उसका परिणाम सामने आएगा।'
विज्ञापन
सिंघवी ने कहा कि प्रक्रिया कांग्रेस के संविधान में लिखित है और पार्टी उसका पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इसका पालन किया जा रहा है और इस बारे सूचना जल्दी ही साझा की जाएगी। अंतरिम अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी के कार्यकाल की समाप्ति के बाद उत्पन्न भ्रम के बारे में सिंघवी ने कहा कि यह बिल्कुल स्पष्ट है कि न प्रकृति और न ही राजनीति या राजनीतिक दल, रिक्तता या खालीपन की अनुमति देते हैं।
विज्ञापन