{"_id":"58015ef64f1c1bf62d28fd0e","slug":"congress-clear-its-stand-on-common-civil-code","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉमन सिविल कोड के मामले में अंबेडकर की लाइन पर कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कॉमन सिविल कोड के मामले में अंबेडकर की लाइन पर कांग्रेस
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 15 Oct 2016 04:11 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमन सिविल कोड के मसले पर कांग्रेस ने संविधान और डॉ.भीमराव अंबेडकर की लाइन चुनी है। कांग्रेस प्रवक्ता शोभा ओझा ने इस मुद्दे पर कहा कि पार्टी संविधान के रचयिता से सहमत है। जिन्होंने संविधान में लिखा है कि जब तक संबंधित समाज बदलाव के लिए सहमत न हो उस पर कुछ थोपा नहीं जाए। कांग्रेस हर तबके को साथ लेकर चली है।
तीन तलाक के मुद्दे पर पार्टी प्रवक्ता ने खुलकर तो कुछ नहीं कहा लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से कहा कांग्रेस महिला सशक्तिकरण की हमेशा पक्षधर रही है। पार्टी महिला के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उत्थान के प्रति कटिबद्ध है। हमें पूरा भरोसा है कि सुप्रीम कोर्ट महिलाओं के हित में सही निर्णय लेगा।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, मैं निजी तौर पर तीन बार तलाक कह कर महिलाओं से तलाक ले लेना अनुचित मानता हूं। लेकिन इस मुद्दे को कॉमन सिविल कोड के साथ नहीं जोड़ना चाहिए। ऐसी परिस्थितियों में इस्लाम धर्म का पालन करने वालों में विश्वास पैदा करने का प्रयास करना चाहिए। उन पर कोई निर्णय थोपना नहीं चाहिए।