{"_id":"674dcbeffabc8d02db07d3bc","slug":"congress-claims-gujarat-bjp-leader-carried-out-rs-6-000-crore-scam-demands-sc-monitored-probe-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ponzi Scam: कांग्रेस का आरोप BJP नेता ने किया 6,000 करोड़ का घोटाला, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ponzi Scam: कांग्रेस का आरोप BJP नेता ने किया 6,000 करोड़ का घोटाला, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग
Mon, 02 Dec 2024 08:32 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Mon, 02 Dec 2024 08:32 PM IST
सार
सीआईडी ने इनपुट मिलने के बाद भूपेंद्र सिंह जाला को एक महीने से सर्विलांस पर डाला था। वह बीजेड फाइनेंशियल सर्विसेज के नाम से एक फर्म चलाता है। उसने उत्तरी गुजरात, गांधीनगर और वडोदरा में लोगों से पैसे जुटाए थे। वो खुद को बीजेड ग्रुप का सीईओ बताता था और लोगों से अवैध तरीके से जमा राशि जुटाया करता था।
विज्ञापन
शक्तिसिंह गोहिल, नेता, कांग्रेस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि गुजरात के एक भाजपा नेता ने 6,000 करोड़ रुपये का पोंजी घोटाला किया है और इसकी जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई से कराने की मांग की। कांग्रेस प्रवक्ता और पार्टी की गुजरात इकाई के प्रमुख शक्तिसिंह गोहिल ने कहा कि भाजपा नेता भूपेंद्र झाला ने एक कंपनी बनाई और एक योजना शुरू की, जिसमें उन्होंने दो साल में राशि दोगुनी करने का वादा किया।
'धोखाधड़ी और ठगी करने वाले लोग भाजपा से ही जुड़े हैं'
नई दिल्ली में एआईसीसी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फेंस में शक्तिसिंह गोहिल ने कहा, 'किसान, गरीब लोग और पेंशनभोगी उनकी बातों में आ गए और उन्होंने उनकी योजना में 6,000 करोड़ रुपये निवेश किए। वह भाजपा नेता आम जनता के 6,000 करोड़ रुपये लेकर गायब हो गया। हालांकि, कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा या आरोपी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। वहीं शक्तिसिंह गोहिल ने दावा किया कि नीट पेपर लीक का केंद्र गुजरात था और मामले में पकड़ा गया व्यक्ति भाजपा का नेता था। उन्होंने आरोप लगाया, "इसके साथ ही सूरत में जिस व्यक्ति के यहां से ड्रग्स बरामद हुई, वह भी भाजपा का नेता निकला। ड्रग्स सप्लाई करने वाला व्यक्ति भी भाजपा से जुड़ा हुआ था। इससे साफ है कि धोखाधड़ी और ठगी करने वाले लोग भाजपा से ही जुड़े हुए हैं।"
सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में हो सीबीआई जांच- गोहिल
शक्तिसिंह गोहिल ने झाला की तस्वीर दिखाते हुए कहा, यह भूपेंद्र झाला है। भाजपा की टोपी और पट्टा पहने हुए, वह फरार है। शक्तिसिंह गोहिल ने झाला की अन्य भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें भी दिखाईं। उन्होंने कहा, हम मांग करते हैं कि इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए, जिसकी निगरानी सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज करें। भाजपा को इस मामले में जवाब देना चाहिए कि उनके वरिष्ठ नेताओं का इससे क्या संबंध है?
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह जाला के ठिकानों पर हुई थी छापेमारी
बता दें कि इससे पहले गुजरात सीआईडी ने पोंजी स्कीम संचालक भूपेंद्र सिंह जाला के दो बैंक खातों में 175 करोड़ रुपये के लेन-देन का पता लगने के बाद उसके ठिकानों पर छापा मारकर 16.37 लाख रुपये नकदी जब्त की है। इसके अलावा तीन लैपटॉप, 11 मोबाइल फोन, रबर स्टांप, दस्तावेज और पैन कार्ड जब्त किए हैं। भूपेंद्र पर लोगों को 36 फीसदी सालाना रिटर्न देने का लालच देकर ठगने का आरोप है।