फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress claimes FM Nirmala Sitharaman announces package to hide real situation of economy

कांग्रेस का दावा, अर्थव्यवस्था की दुर्दशा छिपाने के लिए वित्त मंत्री ने किया पैकेज का एलान

Thu, 12 Nov 2020 07:29 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 12 Nov 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
Congress claimes FM Nirmala Sitharaman announces package to hide real situation of economy
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम - फोटो : पीटीआई (फाइल)

देश के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने गुरुवार को दावा किया कि देश की अर्थव्यवस्था भयानक मंदी की चपेट में है और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस स्थिति को दबाने के लिए पैकेज की घोषणा की है। कांग्रेस ने यह दावा मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान जीडीपी में गिरावट संबंधी अनुमान को लेकर किया। 

विज्ञापन

  
पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने यह भी आरोप लगाया है कि वित्त मंत्री सीतारमण के पास अर्थव्यवस्था को पटनी पर लाने की कोई योजना नहीं है। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने अनुमान जताया है कि वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर) में जीडीपी 8.6 फीसदी तक सिकुड़ जाएगी।
विज्ञापन



चिदंबरम ने कहा कि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देश के इतिहास में पहली बार अर्थव्यवस्था मंदी में चली गई है। इससे संबंधित जो आंकड़े सामने आ रहे हैं उनसे संकेत मिलता है कि दूसरी तिमाही में जीडीपी में 8.6 फीसदी की गिरावट आई है। लगातार दो तिमाहियों में नकारात्मक विकास दर का मतलब भयानक मंदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए मौजूदा समय में चार कदमों की जरूरत है। पहला यह कि किसानों को उनकी उपज का उचित दाम मिले। उन्हें पूरा न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलना चाहिए। मांग को बढ़ाने की जरूरत है। नए रोजगार के सृजन की जरूरत है। राज्यों को केंद्र की ओर से अधिक पैसा दिया जाए।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि पहली बार हो रहा है कि जीडीपी विकास दर में कमी नहीं, बल्कि जीडीपी ही घट गई है। उन्होंने कहा, ‘मोटी-मोटी घोषणाएं की गई हैं और इनका क्या असर होगा, यह आगे पता चलेगा। लेकिन वित्त मंत्री ने रिजर्व बैंक के अनुमान से जुड़ी खबर को दबाने के लिए ही पैकेज की घोषणा की।’


उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को रोजगार प्रोत्साहन के लिये नई योजना की घोषणा की। इसके तहत नई नियुक्तियां करने वाले प्रतिष्ठानों को भविष्य निधि योगदान में सहायता प्रदान की जाएगी। हालांकि, सीतारमण ने कहा कि हाल में आए आंकड़े अर्थव्यवस्था में सुधार आने के संकेत दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed