फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress chief rahul gandhi attacks pm modi over philip kotler award

प्रधानमंत्री को फिलिप कोटलर अवॉर्ड मिलने पर राहुल का तंज, कहा- 'न ही प्रसिद्ध, न पहले किसी को मिला'

Tue, 15 Jan 2019 01:53 PM IST
यशवीर सिंह भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: यशवीर सिंह Updated Tue, 15 Jan 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
Congress chief rahul gandhi attacks pm modi over philip kotler award
Rahul Gandhi- PM Modi - फोटो : self

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रथम फिलिप कोटलर प्रेसिडेंशियल अवार्ड प्रदान किए जाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि यह पुरस्कार इतना प्रसिद्ध है कि इसकी कोई ज्यूरी नहीं है और इससे पहले किसी को दिया नहीं गया था।

विज्ञापन


गांधी ने ट्वीट किया कि मैं अपने प्रधानमंत्री जी को कोटलर प्रेसिडेंशियल अवार्ड हासिल करने की बधाई देता हूं। 
 
विज्ञापन




उन्होंने तंज किया कि यह पुरस्कार इतना प्रसिद्ध है कि इसकी कोई ज्यूरी नहीं है, पहले किसी को दिया नहीं गया और अलीगढ़ की एक गुमनाम कंपनी द्वारा समर्थित है। इसके इवेंट साझेदार: पतंजलि और रिपब्लिक टीवी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी को यह पुरस्कार सोमवार को प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री कार्यालय से सोमवार को जारी बयान में कहा गया कि यह पुरस्कार तीन आधार रेखा पीपुल, प्रॉफिट और प्लानेट पर केन्द्रित है। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष किसी देश के नेता को प्रदान किया जायेगा।

पुरस्कार के प्रशस्तिपत्र में कहा गया है कि नरेन्द्र मोदी का चयन देश को उत्कृष्ट नेतृत्व प्रदान करने के लिये किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed