{"_id":"6762ae1143f0e7d9e90832c1","slug":"congress-chief-mallikarjun-kharge-slams-bjp-and-amit-shah-on-ambedkar-remarks-news-in-hindi-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: 'दोनों बड़े गहरे दोस्त हैं, एक-दूसरे के पाप...', आंबेडकर पर टिप्पणी मामले में PM और शाह पर बरसे खरगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: 'दोनों बड़े गहरे दोस्त हैं, एक-दूसरे के पाप...', आंबेडकर पर टिप्पणी मामले में PM और शाह पर बरसे खरगे
Wed, 18 Dec 2024 04:42 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Wed, 18 Dec 2024 04:42 PM IST
सार
Amit Shah Remarks On Ambedkar: पीएम मोदी, अमित शाह और भाजपा पर हमला बोलते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, आंबेडकर पूरे देश के लिए पूज्यनीय हैं, ये लोग संविधान को नहीं मानते हैं। भाजपा मनुस्मृति की बात करती है। हमारी मांग है कि पीएम मोदी केंद्रीय कैबिनेट से अमित शाह को बर्खास्त करें।
विज्ञापन
पीएम और शाह पर बरसे खरगे
- फोटो : ANI
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह को टोकने के बजाय उनका समर्थन किया। खरगे ने कहा कि दोनों बड़े गहरे दोस्त हैं, एक-दूसरे के पाप को धोते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा, आंबेडकर पूरे देश के लिए पूज्यनीय हैं, ये लोग संविधान को नहीं मानते हैं। भाजपा मनुस्मृति की बात करती है।
कैबिनेट से अमित शाह को बर्खास्त करें- खरगे
संविधान पर बहस के दौरान राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री के भाषण पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, हमारी मांग है कि पीएम मोदी केंद्रीय कैबिनेट से अमित शाह को बर्खास्त करें। उन्होंने आगे कहा कि, पीएम मोदी ने अमित शाह का बचाव करने के लिए छह ट्वीट किए। इसकी क्या जरूरत थी? अगर कोई बीआर आंबेडकर के बारे में गलत कहता है, तो उसे कैबिनेट से हटा दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
अमित शाह को माफी मांगनी चाहिए- कांग्रेस अध्यक्ष
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे कहा, 'हमारी मांग है कि अमित शाह को माफी मांगनी चाहिए और अगर पीएम मोदी को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर पर भरोसा है तो उन्हें आधी रात तक बर्खास्त कर देना चाहिए। उन्हें कैबिनेट में रहने का कोई अधिकार नहीं है, उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए तभी लोग चुप रहेंगे, अन्यथा लोग विरोध करेंगे। लोग डॉ. बीआर अंबेडकर के लिए अपनी जान कुर्बान करने के लिए तैयार हैं।

#WATCH | Delhi: On Union HM's speech in RS during Constitution debate, Rajya Sabha LoP and Congress president Mallikarjun Kharge says "...These people do not believe in the Constitution. They talk about Manusmriti...PM Modi made 6 tweets to defend Amit Shah. What was the need for… pic.twitter.com/5m0k28N9Zw
— ANI (@ANI) December 18, 2024
अमित शाह को माफी मांगनी चाहिए- कांग्रेस अध्यक्ष
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे कहा, 'हमारी मांग है कि अमित शाह को माफी मांगनी चाहिए और अगर पीएम मोदी को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर पर भरोसा है तो उन्हें आधी रात तक बर्खास्त कर देना चाहिए। उन्हें कैबिनेट में रहने का कोई अधिकार नहीं है, उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए तभी लोग चुप रहेंगे, अन्यथा लोग विरोध करेंगे। लोग डॉ. बीआर अंबेडकर के लिए अपनी जान कुर्बान करने के लिए तैयार हैं।
#WATCH | Delhi: On Union HM's speech in RS during Constitution debate, Rajya Sabha LoP and Congress president Mallikarjun Kharge says, "Our demand is that Amit Shah should apologize and if PM Modi has faith in Dr Babasaheb Ambedkar then he should be sacked by midnight... He has… pic.twitter.com/uKoMZqj8F4
— ANI (@ANI) December 18, 2024