{"_id":"65218c78384fb6d080045887","slug":"congress-central-election-committee-meeting-discussion-on-mp-assembly-elections-list-will-come-in-6-7-days-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Polls 2023: कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक; MP विधानसभा चुनाव पर मंथन चर्चा, छह-सात दिन में आएगी सूची","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Polls 2023: कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक; MP विधानसभा चुनाव पर मंथन चर्चा, छह-सात दिन में आएगी सूची
Sat, 07 Oct 2023 10:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 07 Oct 2023 10:21 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि हमने कई नामों पर चर्चा की है। फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है। अगले 6-7 दिनों में फैसला ले लिया जाएगा। हमने 130-140 सीटों पर चर्चा की है।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्य समिति की बैठक
- फोटो : एक्स/राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शनिवार को दिल्ली में हुई। इस दौरान विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने पर चर्चा हुई। बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि बैठक सीट बंटवारे को लेकर चर्चा पर थी, जोकि हुई।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि हमने कई नामों पर चर्चा की है। फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है। अगले 6-7 दिनों में फैसला ले लिया जाएगा। हमने 130-140 सीटों पर चर्चा की है। एक और बैठक बुलाकर निर्णय लिया जाएगा। बैठक के बाद कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि बहुत कुछ चर्चा हुई है। बहुत जल्द लिस्ट जारी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मध्य प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई कि भाजपा और शिवराज सरकार ने किस प्रकार से मध्य प्रदेश को एक तरह से बर्बादी और तबाही की राह पर लाकर खड़ा कर दिया है। हमने केंद्रीय चुनाव समिति को संक्षिप्त में बताया कि मध्य प्रदेश अब बदलाव चाहता है। केंद्रीय चुनाव समिति ने सीटों पर चर्चा की, दोबारा बैठक बुलाकर सीटों को लेकर फैसला किया जाएगा।