Congress Candidate List: झारखंड विधानसभा के दो और महाराष्ट्र के चार कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी, देखिए
कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए दो और प्रत्याशियों की सूची जारी की है।इसके अलावा महाराष्ट्र विधानसभा की चार सीटों पर भी उम्मीदवारों का एलान किया गया है। दोनों राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों नवंबर में कराए जाने हैं।
विस्तार
यहां देखिए कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने दो उम्मीदवारों की तीसरी और अंतिम सूची जारी की। कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कुल 30 उम्मीदवार घोषित किए हैं। नीचे की सूची में देखिए महाराष्ट्र और झारखंड की अलग-अलग विधानसभा सीटों से कौन प्रत्याशी ताल ठोकेगा।
कौन सी सीट से किसे बनाया प्रत्याशीCongress released a list of 2 candidates for Jharkhand and 4 candidates for Maharashtra, for the upcoming Assembly elections in both states pic.twitter.com/deuciM1UnR
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 28, 2024
झारखंड के बोकारो से श्वेता सिंह और धनबाद से अजय दुबे को उम्मीदवार बनाया गया है। महाराष्ट्र के लिए जारी कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची में कोल्हापुर उत्तर से मधुरिमा राजे छत्रपति को टिकट दिया गया है। पहले इस सीट से राजेश भरत लटकर को टिकट दिया गया था। पार्टी ने शोलापुर शहर मध्य से चेतन नरोट को उम्मीदवार बनाया है। अकोला पश्चिम से साजिद खान मन्नान खान और कोलाबा से हीरा देवासी को टिकट दिया गया है।
मतगणना 23 नवंबर को होगी
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा। झारखंड में दो चरण में 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा। दोनों राज्यों में मतगणना 23 नवंबर को होगी।
झारखंड की गठबंधन सरकार (47 विधायकों का समर्थन) में कितने दल शामिल हैं:
| दल का नाम | सीटों की संख्या |
|---|---|
| झामुमो | 27 |
| कांग्रेस | 18 |
| भाकपा माले | 1 |
| राजद | 1 |
झारखंड विधानसभा में विपक्षी दलों का हाल:
| दल का नाम | सीटों की संख्या |
|---|---|
| भाजपा | 24 |
| आजसू | 3 |
| राकपा (अप) | 1 |
| निर्दलीय | 2 |
झारखंड में भाजपा प्रमुख विपक्षी दल, कांग्रेस तीसरे नंबर पर
गौरतलब है कि झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में फिलहाल 27 विधायकों वाला झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) सबसे बड़ा दल है। 24 विधायकों के साथ भाजपा प्रमुख विपक्षी दल है। इसके अलावा 18 विधायकों वाली कांग्रेस संख्याबल के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। 81 विधायकों वाली विधानसभा में चार सीटें खाली हैं।