फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress called Working Committee meeting

राहुल की ताजपोशी की फिर बनेगी भूमिका, कांग्रेस ने बुलाई कार्यसमिति की बैठक

Tue, 10 Jan 2017 04:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Jan 2017 04:18 AM IST
विज्ञापन
Congress called Working Committee meeting

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी को लेकर एक बार फिर वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से अनुरोध कर सकते हैं। कांग्रेस ने 11 जनवरी को जन-वेदना सम्मेलन से पहले राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक भी बुलाई। 8 नवंबर को राहुल की अध्यक्षता में हुई कार्यसमिति की बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर राहुल को अध्यक्ष पद सौंपने की मांग उठाई गई थी। तब समिति में मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने इसका फैसला सोनिया गांधी पर छोड़ा था।

विज्ञापन


कांग्रेस में एक गुट लंबे समय से कोशिश कर रहा है कि राहुल को तत्काल अध्यक्ष पद सौंप दिया जाए। राहुल को उपाध्यक्ष बनाने के साथ ही तय हो गया था कि भविष्य में उन्हें अध्यक्ष पद संभालना है। राहुल समर्थक नेताओं का तर्क है कि जब पार्टी से जुड़े अहम फैसले और बैठकें राहुल की अध्यक्षता में हो रही हैं तो उन्हें अध्यक्ष पद सौंपने में अब देर नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन


वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधि मंडल इस संबंध में सोनिया गांधी से मिला था और उन्हें कार्यसमिति के फैसले की जानकारी दी थी। सूत्रों के मुताबिक कार्यसमिति की इस बैठक में भी राहुल को लेकर कुछ नेता सोनिया गांधी से बात कर सकते हैं।  कार्यसमिति की बैठक में जन-वेदना सम्मेलन और उसके बाद केंद्र सरकार के खिलाफ भविष्य की रणनीति और अभियानों पर चर्चा होनी है। वहीं पांच राज्यों के चुनावों में पार्टी किस तरह की मतदाताओं के सामने जाए उसे लेकर भी चर्चा होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed