फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress, BJP slam Kerala CM for 'ignorant' remark against priest

Kerala: पुजारी को ‘अज्ञानी’ कहने पर कांग्रेस और भाजपा ने केरल के CM की आलोचना की, कहा- विजयन अभी भी नहीं बदले

Sat, 08 Jun 2024 06:26 PM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, तिरुवनंतपुरम
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, तिरुवनंतपुरम Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sat, 08 Jun 2024 06:26 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव में वाम दलों के खराब प्रदर्शन के कारण आलोचना करने पर एक पुजारी को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अज्ञानी कहा था। जिसके बाद कांग्रेस और भाजपा ने पिनाराई पर हमला बोलते हुए कड़ी निंदा की है।

विज्ञापन
Congress, BJP slam Kerala CM for 'ignorant' remark against priest
पिनरई विजयन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

लोकसभा चुनाव में हार के बाद वाम दलों की आलोचना करने पर एक पुजारी को ‘अज्ञानी’ कहने पर भाजपा और कांग्रेस ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर हमला बोला है। दोनों पार्टियों केरल के सीएम कड़ी निंदा की है। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने केरल के मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि पिनाराई राज्य के सबसे ज्ञानी व्यक्ति हैं। जिन्हें पुजारियों को अज्ञानी कहने की पुरानी आदत है। वहीं बीजेपी नेता वी मुरलीधरन ने कहा, ‘विजयन की यह टिप्पणी बताती है कि वह उन लोगों के लिए अभी भी असहिष्णु हैं जो लोग मुख्यमंत्री से असहमत होते हैं।’ मुरलीधरन ने बताया कि मार्क्सवादी नेता जब सीपीआई (एम) के राज्य सचिव थे, तब उन्होंने थामरसेरी के पूर्व बिशप मार पॉल चित्तिलापिल्ली को मनहूस कहा था। उनकी पुजारी को अज्ञानी कहने की टिप्पणी बताती है कि पिछले 8 सालों से उनमें कोई भी परिवर्तन नहीं हुआ है। 

विज्ञापन

‘राजनेताओं को आलोचना का जवाब अच्छे व्यवहार के साथ देना चाहिए’

चेन्निथला ने आगे कहा कि जो भी व्यक्ति राजनीति के क्षेत्र में है उसकी आलोचना हमेशा होती रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को अपनी आलोचना का विश्लेषण करना चाहिए और इसका जवाब शांति और अच्छे व्यवहार से देना चाहिए। किसी भी पुजारी या बिशप को अज्ञानी कहना बहुत ही गलत तरीका है। अगर कोई सरकार या मुख्यमंत्री की आलोचना करता है तो आप उसे अज्ञानी या मनहूस नहीं कह सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भाजपा नेता ने कहा कि पुजारी ने जो भी एलडीएफ के लिए कहा है वही केरला की जनता भी सोचती है। 

गीवर्गीस कोरिलोस ने की थी विजयन सरकार की आलोचना

निरनम सूबा के पूर्व मेट्रोपॉलिटन गीवर्गीस कोरिलोस ने फेसबुक पर पोस्ट करते लिखा था कि विजयन सरकार का खराब प्रदर्शन लोकसभा चुनाव में लेफ्ट पार्टी के खराब प्रदर्शन का कारण था। कोरिलोस ने  विजयन सरकार के भाजपा की अपेक्षा कांग्रेस और राहुल गांधी पर ज्यादा जुबानी हमले बोलने के कारण आलोचना की थी। 

वहीं कोरिलोस की पोस्ट पर पलटवार करते हुए केरल के मुख्यमंत्री विजयन पिनाराई ने कहा था कि गीवर्गीस कोरिलोस की पोस्ट देखकर लगता है कि पुजारियों में भी मूर्ख लोगे होते हैं। 


गीवर्गीस कोरिलोस को लेफ्ट समर्थक के रूप में जाना जाता है

कोरिलोस को प्रो लेफ्ट के रूप में जाना जाता है। शनिवार को जब पुजारी से पूछा गया कि उन्होंने ये पोस्ट क्यों की थी, जिसके जवाब में कोरिलोस ने कहा कि मुझे अब इस मामले में कुछ भी नहीं कहना है, मेरी पोस्ट अभी भी फेसबुक पर ही है। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं दिल से अभी भी लेफ्ट का समर्थक हूं और हमेशा रहूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed