फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress BJP MLAs spar in karnataka Assembly over alleged promise of crediting Rs 15 lakh in bank account

Karnataka: विधानसभा में कांग्रेस-भाजपा विधायकों के बीच नोकझोंक; हर खाते में 15 लाख के मुद्दे पर जमकर बहसबाजी

Thu, 13 Jul 2023 06:46 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, बेंगलुरु
पीटीआई, बेंगलुरु Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 13 Jul 2023 06:46 PM IST
विज्ञापन
Congress BJP MLAs spar in karnataka Assembly over alleged promise of crediting Rs 15 lakh in bank account
बसनगौड़ा पाटिल यतनाल - फोटो : facebook/basanagouda.patilyatnal

कर्नाटक विधानसभा में गुरुवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान भाजपा ने सत्तारूढ़ कांग्रेस से उस आरोप के सबूत मांगे, जिसमें दावा किया गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर शख्स के खाते में 15 लाख रुपये देने का वादा किया था। बता दें कि विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान नवलगुंड के कांग्रेस विधायक कोनारेड्डी के व्यवधान के दौरान यह मुद्दा उठा।

विज्ञापन


कोनारेड्डी ने कहा, 'भाजपा ने कांग्रेस की गारंटी योजनाओं की आलोचना की है। हम अपनी गारंटी पर कायम हैं, क्योंकि हमारी सरकार इसे पूरा करने के लिए कदम उठा रही है, लेकिन आपने हर बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा करने की गारंटी दी थी, लेकिन आपने ऐसा नहीं किया। आपने एक भी अकाउंट में पैसे जमा नहीं किए।' कांग्रेस विधायक ने आगे कहा कि आपने युवाओं को 2 लाख नौकरियां देने और  किसानों की आय दोगुनी करने का भी वादा किया था,  लेकिन आप कोई भी वादा नहीं कर सके।
विज्ञापन


बीजेपी नेता ने मांगा सबूत
इस पर वरिष्ठ भाजपा नेता बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने आपत्ति जताई और कोनारेड्डी से अपनी साबित करने के लिए सबूत मांगा। इसके अलावा उन्होंने मामले में कोई ऐसा वीडियो क्लिप दिखाने को कहा, जिसमें प्रधानमंत्री हर बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा करने का वादा किया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी के भाषण के वीडियो दिखाए कांग्रेस
यतनाल ने कहा कि कोनारेड्डी झूठ बोल रहे हैं? प्रधानमंत्री ने उस समय कुछ अमीर लोगों और राजनेताओं द्वारा इस देश को लूटकर विदेशी बैंक खातों में जमा किए गए काले धन और उसे वापस लाने के बारे में बयान दिया था। उन्होंने कहा, 'मोदी के भाषण की कम से कम एक वीडियो क्लिप दिखाएं, जहां उन्होंने हर बैंक अकाउंट में 15 लाख रुपये जमा करने का वादा किया हो।

झूठ फैला रही है कांग्रेस
भाजपा नेता ने कहा कि अगर आप सबूत दिखा दें, तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। किसी को भी इस तरह के गैर जिम्मेदाराना बयान नहीं देने चाहिए।' उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कभी भी हर बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा करने की बात नहीं की। कांग्रेस जानबूझकर भाजपा सरकार और पीएम के खिलाफ झूठ फैला रही है। इसके बाद विधानसभा में सत्ता और विपक्ष के सदस्यों के बीच तीखी बहस हुई।


पीएम मोदी ने नहीं किया कोई वादा
यतनाल ने आगे कहा, 'अगर प्रधानमंत्री ने ऐसा कोई बयान दिया है तो वह माफी मांगने के लिए तैयार हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि उन्होंने ऐसा कोई वादा नहीं किया था। 15 लाख रुपये के बारे में बोलना कांग्रेस का काम बन गया है।' इस दौरान स्पीकर यूटी खादर ने दोनों पक्षों के विधायकों को शांत करने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed