फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress: Big rally of Congress at Ramlila Maidan on February 3, seat sharing confusion with aap continues

Congress: तीन फरवरी को रामलीला मैदान में कांग्रेस की बड़ी रैली, AAP से गठबंधन तय, सीटों पर असमंजस बरकरार

Wed, 31 Jan 2024 05:33 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Wed, 31 Jan 2024 05:33 PM IST
सार

कांग्रेस ने अपनी इस जनसभा को न्याय सम्मेलन नाम देकर राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संदेश को आगे बढाने का काम करने की कोशिश की है। इस न्याय सम्मेलन के जरिये पार्टी युवा, महिलाओं, गरीबों, किसानों और श्रमिकों को न्याय मांगने का काम करेगी...

विज्ञापन
Congress: Big rally of Congress at Ramlila Maidan on February 3, seat sharing confusion with aap continues
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली प्रेस कांफ्रेंस करते हुए। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी या नहीं, इस पर अभी स्थिति साफ नहीं है, लेकिन इसी बीच कांग्रेस ने सभी सात सीटों पर लोकसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए तीन फरवरी को गीता कॉलोनी के रामलीला मैदान में बड़ी रैली कर पार्टी लोकसभा चुनावों का आगाज करने जा रही है। इस लोकसभा को कांग्रेस के बड़े नेता संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

कांग्रेस ने अपनी इस जनसभा को न्याय सम्मेलन नाम देकर राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संदेश को आगे बढाने का काम करने की कोशिश की है। इस न्याय सम्मेलन के जरिये पार्टी युवा, महिलाओं, गरीबों, किसानों और श्रमिकों को न्याय मांगने का काम करेगी। अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि सभी सात लोकसभा सीटों पर सभाएं की गई हैं। लोकसभा चुनावों को लेकर तैयारियां अपने अंतिम दौर में हैं। लवली ने बताया कि 'न्याय संकल्प सम्मेलन' के नाम से तीन फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस एक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। इसमें कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित सभी बड़े नेता संबोधित कर सकते हैं।

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी से दिल्ली में गठबंधन पर अमर उजाला के प्रश्नों का जवाब देते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि अभी सीटों पर अंतिम रूप से सहमति नहीं बनी है। लेकिन चंडीगढ़ प्रकरण को देखते हुए इस बात की संभावना अधिक है कि दिल्ली में दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेंगी। सीटों की संख्या और सीटों का चयन दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं की आपसी बैठक के बाद तय किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed