फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress began to see dream to Overflowing crowd change in vote

उमड़ती भीड़ को वोट में बदलने का सपना देखने लगी है कांग्रेस

Thu, 08 Sep 2016 06:49 AM IST
शशिधर पाठक/अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Sep 2016 06:49 AM IST
विज्ञापन
 congress began to see dream to Overflowing crowd change in vote

उ.प्र. में पिछले 27 साल से भीड़ देखने के लिए तरस रही कांग्रेस के सपने बहुत बढ़ गए हैं। अमर उजाला से खास बातचीत में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह भी खुद को रोक नहीं पाए और कह बैठे कि पूरे प्रदेश में पार्टी के प्रति लोग न केवल चर्चा कर रहे हैं बल्कि उनका रुझान और कांग्रेस को लेकर उनकी उम्मीद बढ़ी है। पार्टी के एक और महासचिव को राज्य में कई पॉकेट्स में कांग्रेस के प्रति आकर्षण साफ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


पार्टी के नेता रुद्रपुर से शुरू हुई खाट सभा को बेहद सफल मान रहे हैं। कुशीनगर में भी अच्छी खासी भीड़ उमड़ी थी। सहजनवा, खलीलाबाद की खाट सभा में लोगों की भीड़ ने काफी उत्साह बढ़ा दिया। ऐसे में दिल्ली में कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में बैठे वरिष्ठ नेताओं की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि लोगों की उमड़ रही भीड़ बस वोट में तब्दील हो जाए तो सूबे में बड़ा राजनीतिक बदलाव आने से कोई नहीं रोक सकता। वही लखनऊ में 180 लोगों के सहयोग से काम कर रही प्रशांत किशोर की टीम भी मिल रही प्रतिक्रिया से गदगद है। राहुल गांधी की यात्रा में उनके साथ चल रहे कांग्रेस के नेता मीम अफजल का कहना है कि लोगों में पार्टी की उम्मीद से भी ज्यादा उत्साह दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर में दूसरा चरण
कांग्रेस उपाध्यक्ष की खाट सभा और रोड शो उ.प्र. में राजनीतिक जमीन कुरेदने का पहला चरण है। बताते हैं सितंबर में 2500 किमी की यह सात्रा पूरी होने के बाद पार्टी कुछ दिन यथा स्थिति पर चलेगी। इस दौरान प्रशांत किशोर की टीम पूरे प्रदेश भर में फीडबैक लेगी। तबतक नेताओं, असरदार लोगों से संपर्क काम भी पूरा हो जाएगा। इसके बाद नवंबर से दूसरे चरण के प्रचार अभियान की शुरुआत होगी


खाट लूट की खबर ने दुखाया मन
कांग्रेस उपाध्यक्ष की टीम में चल रहे एक अन्य सूत्र के अनुसार मंगलवार को राहुल गांधी किसानों द्वारा खाट लूट की खबर चलने से आहत थे। बुधवार को जैसे ही गोरखपुर में अम्बेडकर चौक पर मीडिया ने उनसे खाट लूट का सवाल पूछा तो कांग्रेस उपाध्यक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे मीडिया की उपज बताते हुए भारतीय जनता पार्टी को भी किसानों को खटिया का चोर बताने पर कोसा। राहुल ने कहा कि विजय माल्या 9 हजार करोड़ रुपये लेकर विदेश भाग गए तो केन्द्र की भाजपा सरकार मौन रही और अब देश के किसानों को खाट का चोर कहा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed