फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress bashed press conference of finance Minister Nirmala Sitharaman on Economical crisis

सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस निराशाजनक, अर्थव्यवस्था संकट से बेखबर हैं वित्त मंत्री : कांग्रेस

Sat, 14 Sep 2019 06:43 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Sat, 14 Sep 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
Congress bashed press conference of finance Minister Nirmala Sitharaman on Economical crisis
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

अर्थव्यवस्था में सुस्ती को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संवाददाता सम्मेलन को 'निराशाजनक और नीरस' करार देते हुए कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि निर्मला इस संकट को लेकर बेखबर हैं और इससे उबरने के लिये सरकार के पास कोई दृष्टि नहीं है। पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने यह भी कहा कि अगर यही स्थिति बनी रही तो कुछ महीनों में ही अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर देश को बहुत बड़े संकट का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'देश की वित्त मंत्री का संवाददाता सम्मेलन निराशाजनक और नीरस था। देश की आर्थिक स्थिति और संकट को देखते हुए ऐसे कदम की उम्मीद थी जिससे चीजें सही हों और नई शुरुआत हो। लेकिन कोई ऐसा कदम नहीं उठाया गया जिससे यह लगे कि अर्थव्यवस्था को संकट से उबारने की दिशा में आगे बढ़ा जा रहा है।' उन्होंने दावा किया कि वित्त मंत्री इससे बेखबर हैं कि अर्थव्यवस्था को इस संकट से कैसे उबारा जाएगा।

विज्ञापन

'रिवर्स गियर में गाड़ी न चलाएं वित्त मंत्री'

शर्मा ने कहा, 'वित्त मंत्री को देश के अर्थतंत्र की गाड़ी आगे की ओर चलाने की जिम्मेदारी मिली है। उन्हें रिवर्स गियर में गाड़ी नहीं चलानी चाहिए।' उन्होंने दावा किया, ' सरकार के पास कोई दृष्टि नहीं है। 23 अगस्त को जो घोषणा हुई थी उसके बाद कुछ नहीं हुआ। हालात में सुधार के बजाय खराबी आई है। वाहनों की बिक्री में लगातार गिरावट आ रही है। लाखों नौकरियां चली गईं।'

विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त मंत्री सीतारमण और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के बयानों का हवाला देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, 'मंत्रियों के बयानों ने देश को चौंका दिया है... वे संकट के लिए युवाओं को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इसके लिए वित्त मंत्री ने क्षमा भी नहीं मांगी। देश के लोगों को इतना बड़ा अपमान किसी मंत्री ने नहीं किया।' उन्होंने कहा कि अगर अर्थव्यवस्था की यही स्थिति रही तो कुछ महीनों में देश के सामने अभूतपूर्व संकट होगा। इसके लिए सरकार की कोताही और अहंकार जिम्मेदार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed