फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress attacks PM Modi's silence on kashmir and china's concern over it

चीन ने पहली दफा भारत के अंदरूनी मामले पर दी प्रतिक्रिया, कांग्रेस ने पीएम को घेरा

Sat, 23 Jul 2016 05:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 23 Jul 2016 05:53 PM IST
विज्ञापन
Congress attacks PM Modi's silence on kashmir and china's concern over it

ऐसा पहली बार है जब चीन ने भारत के अंदरूनी मामले पर उंगली उठाई हो, चीन ने कश्मीर के हालात पर भारत सरकार को निपटने तक की नसीहत दे डाली। इस बात को मुद्दा बनाकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि इतिहास में पहले कभी ऐसा नहीं हुआ जब कश्मीर ने भारत के अंदरूनी मामलों में दखल देने की हिम्मत की हो।

विज्ञापन


सिब्बल ने कहा कि मौजूदा सरकार की विदेश नीति में परिपक्वता की कमी दिखती है, यही वजह है कि चीन की कश्मीर के हालात पर चिंता जताने की हिम्मत हुई। उन्होंने कहा कि चीन भारत के मामलों में प्रत्यक्ष हत्क्षेप कर रहा है।
विज्ञापन


सिब्बल ने कहा कि पीएम मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज संसद में चीन को जवाब दे सकते थे, लेकिन वे चुप रहे। सिब्बल की मानें तो बीती 19 जुलाई को चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कश्मीर पर बयान दिया था। उसने कहा था कि चीन को उम्मीद है कि कश्मीर के हालात से सही ढंग निपटा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Congress attacks PM Modi's silence on kashmir and china's concern over it

इसके अलावा सिब्बल ने पीएम मोदी को ऊना के दलित मामले पर भी घेरा और कहा कि गोरखपुर में उन्होंने बड़ी-बड़ी बातें कीं, लेकिन दलितों के बारे में पीएम खामोश रहें। उन्होंने कहा कि पीएम ने कश्मीर तक के बारे में चुप्पी साध रखी है, जबकि कश्मीर के लोग इंतजार कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री कुछ बोलें। 

सिब्बल की मानें तो इतनी बड़ी घटना के बावजूद पीएम मौन हैं, जबकि सूबे उन्हीं की सरकार है।

सिब्बल ने यहां तक कहा कि पीएम मोदी को बसपा नेता मायावती से माफी मांगनी चाहिए थी। यही नहीं कांग्रेस नेता ने ऊना के पीड़ितों को 10-10 लाख रुपए बतौर मुआवजा देने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed