{"_id":"5ca1fda3bdec22141231faa7","slug":"congress-attacked-back-bjp-on-hindu-terrorism","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हिंदू आतंकवाद' पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- मोदी सरकार के मंत्री ने ही ईजाद किया था यह शब्द","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'हिंदू आतंकवाद' पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- मोदी सरकार के मंत्री ने ही ईजाद किया था यह शब्द
Mon, 01 Apr 2019 05:31 PM IST
Gaurav Pandey
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Mon, 01 Apr 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
मनीष तिवारी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी ने 'हिंदू आतंकवाद शब्द ईजाद किया है। सोमवार को कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा, मोदी सरकार के मंत्री और देश के पूर्व गृह सचिव आरके सिंह ने सबसे पहले 'हिंदू आतंकवाद' शब्द की परिभाषा बताई थी। बतौर गृह सचिव उन्होंने कहा था कि देश में हिंदू आतंकवाद के लक्षण दिख रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने कभी भी इस तरह का बयान नहीं दिया।
विज्ञापन
बता दें कि पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के वर्धा में आयोजित एक चुनावी जनसभा में कहा था कि 'हिंदू आतंकवाद' शब्द कांग्रेस ने ईजाद किया है। उस पार्टी (कांग्रेस) के नेता अब बहुसंख्यक (हिंदू) आबादी वाली सीटों पर चुनाव लड़ने से डर रहे हैं। उनका निशाना कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर था, जिन्होंने अपनी परंपरागत सीट अमेठी (उत्तर प्रदेश) के अलावा केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ने की घोषणा की है। इसके बाद भाजपा की ओर से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगी।
विज्ञापन
भाजपा के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के अलावा खुद प्रधानमंत्री मोदी ने भी राहुल गांधी की इस घोषणा पर निशाना साधा। मोदी ने कहा, कांग्रेस पार्टी ने देश के शांतिप्रिय हिदुओं पर आतंकवादी होने का ठप्पा लगा दिया। उन्होंने जनता से सवाल किया, क्या हिंदू आतंकवाद की एक भी घटना हुई है? कांग्रेस पार्टी अब धर्म के मार्ग पर चलने वालों को अपमानित करने का काम कर रही है। यह सरासर हिंदुओं का अपमान है। हमारी पांच हजार साल से भी ज्यादा पुरानी संस्कृति को बदनाम करने का पाप कांग्रेस ने किया है। प्रधानमंत्री ने जनसभा में कहा, हिंदू आतंकवाद शब्द कौन लाया, बस आपको ये ध्यान रखना है। अंग्रेजी इतिहासकारों ने भी कभी हिंदुओं के हिंसक होने की बात नहीं कही।
विज्ञापन
वहीं, कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा, पीएम मोदी बौखला गए हैं। उन्हें अपनी हार नजर आ रही है। कांग्रेस पार्टी अपने देश के लोगों को कभी हिंदू-मुस्लिम या समुदायों में बांटकर नहीं देखती। हम केवल यह देखते हैं कि 124 करोड़ नागरिक हमारे अपने हैं। कांग्रेस पार्टी की सोच भाजपा की तरह कभी संकीर्णता वाली नहीं रही।