फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress asks Shashi Tharoor to choose words carefully on Hindu Pakistan Statement

शशि थरूर को कांग्रेस ने चेताया, 'संयम बरतें, लोकतंत्र नहीं है कमजोर'

Thu, 12 Jul 2018 06:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 Jul 2018 06:10 PM IST
विज्ञापन
Congress asks Shashi Tharoor to choose words carefully on Hindu Pakistan Statement

शशि थरूर के 'हिंदू पाकिस्तान' विवादित बयान से कांग्रेस ने किनारा करते हुए उन्हें चेताया है। थरूर के बयान पर भाजपा के हमले के बाद खुद कांग्रेस ने उन्हें संयम बरतने की नसीहत दी है। कांग्रेस ने शशि थरूर को ऐसे बयान देने से बचने के लिए कहा है। कांग्रेस ने ये भी कहा है कि भारत का लोकतंत्र इतना मजबूत है कि देश कभी पाकिस्तान नहीं बन सकता। बता दें कि थरूर ने अपने एक बयान में कहा था कि 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत से भारत ‘हिंदू पाकिस्तान’ बन जाएगा।

विज्ञापन


थरूर ने तिरुवनंतपुरम में ये विवादित बयान देते हुए कहा था कि भाजपा की जीत से देश पाकिस्तान बनने की राह पर अग्रसर होगा जहां अल्पसंख्यकों के अधिकारों का कोई सम्मान नहीं किया जाएगा। इससे पहले भाजपा ने बुधवार को थरूर के बयान की आलोचना की थी और माफी मांगने को कहा था। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने थरूर के बयान पर विरोधी हमले का जवाब देते हुए कहा कि 'भारत का लोकतंत्र इतना कमजोर नहीं है कि पाकिस्तान बन जाए। भारत एक बहुभाषी और बहुधर्मी देश है।' साथ ही शेरगिल ने बयान देते समय शब्द का सही चुनाव करने की अपील की और अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को चेताया। सीधे तौर पर वो थरूर पर कड़ा रुख करने से बचे और सामोहिक तौर से नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि 'चाहे भाजपा के मंत्री अपराधियों को हार पहनाकर इस देश के संविधान को हरा दें, लेकिन हमें बोलने में सावधानी बरतनी चाहिए।’
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने जहां थरूर के बयान से किनारा कर लिया है तो वहीं भाजपा ने एक बार फिर थरूर के बयान को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस भारत के संविधान पर हमला कर रही है। कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। राहुल गांधी इसका जवाब दें। उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण के बिना कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है। राहुल गांधी हिंदुओं से नफरत करते हैं। 


संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता अपनी तुच्छ राजनीति के लिए भारत को नीचा दिखाने का काम करते हैं। मोदी जी और भाजपा से नफरत करते-करते कांग्रेस पार्टी लक्ष्मण रेखा लांघ गई है और हिन्दुस्तान और हिन्दुस्तान के लोकतंत्र के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया है। 'हिन्दू पाकिस्तान' शब्द का प्रयोग करके कांग्रेस पार्टी ने हिन्दुस्तान के लोकतंत्र और देश के हिंदुओं पर प्रहार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed