{"_id":"5c844cfbbdec2213e9290993","slug":"congress-ask-under-whose-protection-nirav-modi-living-luxurious-life-in-london","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसके संरक्षण में लंदन में विलासी जिंदगी जी रहा नीरव : कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
किसके संरक्षण में लंदन में विलासी जिंदगी जी रहा नीरव : कांग्रेस
Sun, 10 Mar 2019 05:02 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 10 Mar 2019 05:02 AM IST
विज्ञापन
प्रियंका चतुर्वेदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएनबी धोखाधड़ी मामले के आरोपी फरार हीरा कारोबारी नीरव मोदी के लंदन में रहने के वीडियो सामने आने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी फिर कांग्रेस के निशाने पर हैं। पार्टी प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, चौकीदार होने के नाते उन्हें जवाब देना होगा कि नीरव किसके संरक्षण में लंदन में विलासी जिंदगी जी रहा है।
विज्ञापन
प्रियंका ने कहा, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हमने लंदन से अगस्त, 2018 में ही उसके प्रत्यर्पण का आग्रह कर दिया था। अभी तक लंदन से इसका जवाब नहीं मिला है। पीएम की ‘हगप्लोमेसी’ सब संभव कर रही है तो नीरव को वापस क्यों नहीं ला पाए। देश नहीं भूलेगा कि किस तरीके से आपने 2014 में देश की जनता से 80 लाख करोड़ रुपये का काला धन विदेश से वापस लाने की बात कही थी। आपने वादा किया था कि 15-15 लाख रुपये देशवासियों के खाते में डालेंगे। सच्चाई यह है कि देश के लोगों की मेहनत का पैसा बैंक खातों में जमा हुआ और सूटबूट वाले आपके दोस्तों को दे दिया गया, जिससे वे विदेशी धरती पर मौज कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रियंका ने तंज कसा कि मोदी जी फ्रॉडस्टर बचाओ योजना के तहत ‘छोटा मोदी’ को भागने का मौका देते हैं। देश नहीं भूलेगा कि मोदी जी किस तरीके से विश्व इकोनामिक फोरम में नीरव को लेकर जाते हैं। साथ में फोटो खिंचाते हैं और फिर खुली छूट दे देते हैं कि जाओ विदेशी धरती पर मौज की जिंदगी बिताओ। वित्त मंत्री अरुण जेटली की बेटी और उनके जमाई नीरव के मामा मेहुल चोकसी की कंपनी गीतांजलि जेम्स लिमिटेड की ओर से कोर्ट में पैरवी करने के लिए पैसे लेते हैं। खुलासे के बाद चुपके-चुपके उनके खाते में पैसा वापस जमा कर देते हैं।
विज्ञापन