फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress appoints two more working presidents for its Karnataka Unit

कर्नाटक कांग्रेस: प्रदेश इकाई के लिए पार्टी ने नियुक्त किए दो और कार्यकारी अध्यक्ष

Wed, 20 Jan 2021 04:43 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 20 Jan 2021 04:43 PM IST
विज्ञापन
Congress appoints two more working presidents for its Karnataka Unit
सोनिया गांधी - फोटो : पीटीआई (फाइल)

कांग्रेस ने अपनी कर्नाटक प्रदेश इकाई के लिए बुधवार को दो और कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रमालिंगा रेड्डी और ध्रुव नारायण को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया।

विज्ञापन


ईश्वर खांडरे और सलीम अहमद पहले से ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका में हैं। डीके शिवकुमार कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन

बंगलूरू : कृषि कानूनों पर मुखर हुए कांग्रेस कार्यकर्ता

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने बंगलूरू में बुधवार को केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कारण कई इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ। कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन के मद्देनजर पहले ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और सड़कों पर अवरोधक भी लगाए गए थे।

राजभवन की घेराबंदी करने के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के आह्वान के बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों से पार्टी कर्याकर्ता यहां पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन करने और फिर राज्यपाल वजुभाई वाला को एक ज्ञापन सौंपने की योजना बनाई है।

शिवकुमार ने प्रदर्शन स्थल 'फ्रीडम पार्क' जाने से पहले राज्य सरकार पर प्रदर्शनकारियों को राज्य की राजधानी आने से रोकने का आरोप लगाया। शिवकुमार ने एक वीडियो संदेश में आरोप लगाया कि मुझे कई फोन आ रहे हैं कि पुलिस किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कल रात से ही रोक रही है।

शहर में आने से जिन लागों को रोका जा रहा है, शिवकुमार ने उनसे राजमार्ग जाम कर प्रदर्शन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बंगलूरू रेलवे स्टेशन पहुंचें और हम जरूर राज भवन घेरेंगे।

इस बीच, भाजपा ने प्रदर्शन का उपहास किया और आरोप लगाया कि अपने शासन काल में किसानों के आत्महत्या करने के लिए जिम्मेदार रही कांग्रेस आज केन्द्र के 'किसान समर्थक कानूनों' का विरोध कर नौटंकी कर रही है। पार्टी ने ट्वीट किया कि किसानों के आत्महत्या करने की घटनाएं ना बढ़ी होती, अगर आपने किसानों का साथ दिया होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed