फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress appoints observers for Tripura Meghalaya Nagaland polls Mukul Wasnik named senior observer Politics U

Politics: त्रिपुरा-नगालैंड, मेघालय चुनाव के लिए वासनिक होंगे कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक, खरगे ने लगाई मुहर

Mon, 26 Dec 2022 05:54 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 26 Dec 2022 05:54 PM IST
सार

कांग्रेस ने त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पर्यवेक्षकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने वासनिक के नाम को मंजूरी दी।
 

विज्ञापन
Congress appoints observers for Tripura Meghalaya Nagaland polls Mukul Wasnik named senior observer Politics U
मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस ने मुकुल वासनिक को त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सोमवार को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने वासनिक के नाम को मंजूरी दी। इसके साथ ही मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए सांसद बेनी बेहनन और पूर्व सांसद जेडी सीलम को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

विज्ञापन


नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए सांसद फ्रांसिस्को सारदिन्हा और सांसद के. जयकुमार को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली और सांसद अब्दुल खलिक को पर्यवेक्षक बनाया गया है। पूर्वोत्तर के इन तीनों प्रदेशों में अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed