फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress appoints Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel as senior observer for the ensuing Assembly elections in Uttar Pradesh

छत्तीसगढ़ की उठापटक: सीएम बघेल को मिली यूपी चुनाव के लिए अहम जिम्मेदारी, प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव

Sat, 02 Oct 2021 05:11 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sat, 02 Oct 2021 05:11 PM IST
सार

दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायकों के जुटने का सिलसिला जारी रहने के बीच सीएम भूपेश बघेल को यूपी चुनाव के मद्देनजर अहम जिम्मेदारी दी गई है।  

विज्ञापन
Congress appoints Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel as senior observer for the ensuing Assembly elections in Uttar Pradesh
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

छत्तीसगढ़ में उठापटक के बीच कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी ने विश्वास व्यक्त किया उसके लिए धन्यवाद। एक बड़ी ज़िम्मेदारी दी है, मैं सोनिया, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। बता दें कि यूपी अगले साल चुनाव होने हैं। कांग्रेस सहित सभी पार्टियों ने इसके मद्देनजर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

विज्ञापन


वहीं, दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायकों के जुटने का सिलसिला जारी है। कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह ने दावा किया कि आज शाम तक दिल्ली में 35 विधायक जुट जाएंगे जबकि रविवार को और विधायक आएंगे। हम राज्य प्रभारी पीएल पूनिया और पार्टी हाईकमान से मुलाकात करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि फिलहाल राज्य में नेतृत्व बदलाव को लेकर कोई बातचीत नहीं होनी है। 
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस में किया बड़ा बदलाव
इस बीच कांग्रेस हाईकमान ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस में बदलाव किए हैं। इनमें नए उपाध्यक्ष , महासचिव व जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने नियुक्ति आदेश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन




नए उपाध्यक्ष : अरुण सिंघानिया, पीआर खुंटे, श्रीमती अंबिका मरकाम व वाणी राव
महासचिव: वासुदेव यादव, अमरजीत चावला, सुमित्रा धृतलहरे
संचार विभाग प्रमुख: सुशील आनंद शुक्ला
जिला अध्यक्ष : मुकेश चंद्राकर भिलाई शहर, सुरेंद्र जायसवाल कोरबा ग्रामीण, विजय पांडेय बिलासपुर शहर, राघवेंद्र सिंह जांजगीर चांपा






बता दें कि 15 विधायक पहले से दिल्ली में डटे हैं और शुक्रवार को छह और रायपुर से दिल्ली कूच कर गए थे। हालांकि इन विधायकों का दावा था कि वे निजी यात्रा पर दिल्ली जा रहे हैं। शुक्रवार को जो छह कांग्रेस विधायक दिल्ली रवाना हुए, उनमें  शिशुपाल शौरी, किस्मत लाल नंद, संतराम नेताम, राम कुमार यादव, उत्तरी जांगड़े और कृष्ण कुमार ध्रुव शामिल थे।

छत्तीसगढ़ में भी पंजाब की तरह नेतृत्व परिवर्तन की मांग लंबे समय से चल रही है। बीते कुछ दिनों से करीब 15 कांग्रेस विधायक हाईकमान से मुलाकात के लिए दिल्ली में हैं। इससे हाईकमान पर निर्णय का दबाव बढ़ सकता है। हालांकि सीएम भूपेश बघेल लगातार कह रहे हैं कि उन पर कोई संकट नहीं हैं। वहीं अंदरखाने पार्टी में ढाई-ढाई साल के सीएम पद की मांग हो रही है। सिंह देव अपनी दावेदारी मजबूत कर रहे हैं और दिल्ली का दौरा भी कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed