अधीर रंजन चौधरी बने पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस समिति के नए अध्यक्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने बुधवार को अधीर रंजन चौधरी को तत्काल प्रभाव से पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से यह जानकारी दी गई। बता दें कि हाल ही में पश्चिम बंगाल पीसीसी के अध्यक्ष सोमेन मित्रा के निधन होने के कारण यह पद खाली हो गया था। लोकसभा में कांग्रेस के नेता चौधरी इससे पहले भी फरवरी, 2014 से सितंबर, 2018 तक पश्चिम बंगाल पीसीसी के अध्यक्ष रह चुके हैं। अधीर रंजन चौधरी बहरामपुर से लोकसभा सदस्य हैं।
Congress appoints Adhir Ranjan Chowdhury (in file pic) as the President of West Bengal Pradesh Congress Committee with immediate effect. pic.twitter.com/gNLhc1zu89
— ANI (@ANI) September 9, 2020विज्ञापन
बता दें कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने आज ही लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर सदन का उपाध्यक्ष चुनने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि पहले ही एक साल बीत चुका है और उपाध्यक्ष नहीं चुना गया है अब मानसून सत्र में उपाध्यक्ष चुन लिया जाना चाहिए।
Congress leader Adhir Ranjan Chowdhury has written to Lok Sabha Speaker saying, "Already a year has elapsed but still the Lok Sabha is deprived of having a Deputy Speaker, Dy Speaker of the House must be elected during the Monsoon Session itself." pic.twitter.com/70PLr2zRlg
— ANI (@ANI) September 9, 2020