{"_id":"6643238be170bba9260a9ef7","slug":"congress-appoint-supriya-bharadwaj-as-national-media-coordinator-after-radhika-khera-joins-bjp-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक पद पर सुप्रिया भारद्वाज की नियुक्ति, राधिका खेड़ा की जगह लेंगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक पद पर सुप्रिया भारद्वाज की नियुक्ति, राधिका खेड़ा की जगह लेंगी
Tue, 14 May 2024 03:49 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 14 May 2024 03:49 PM IST
सार
सुप्रिया भारद्वाज के पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 16 साल का अनुभव है और वह कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
सोनिया गांधी के साथ सोनिया भारद्वाज
- फोटो : एक्स/@supriyabharadwaj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस पार्टी ने सुप्रिया भारद्वाज को अपना राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक नियुक्त किया है। पार्टी ने तत्काल प्रभाव से सुप्रिया भारद्वाज को यह जिम्मेदारी सौंपी है। सुप्रिया भारद्वाज के पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 16 साल का अनुभव है और वह कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। सुप्रिया भारद्वाज से पहले कांग्रेस का राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक का पद राधिका खेड़ा संभाल रहीं थी, लेकिन बीते दिनों उनके भाजपा में शामिल होने के बाद से यह पद खाली था।
राधिका खेड़ा बीते हफ्ते ही भाजपा में शामिल हुई हैं। राधिका खेड़ा ने बीते दिनों छत्तीसगढ़ में उनके साथ कथित दुर्व्यवहार होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था। राधिका खेड़ा ने दावा किया था कि उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सामने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार का मामला उठाया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक पद पर सुप्रिया भारद्वाज की नियुक्ति का आदेश पवन खेड़ा ने जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुप्रिया भारद्वाज ने मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री के साथ ही बीबीए की भी डिग्री हासिल की है।

Supriya Bharadwaj has been appointed as National Media Coordinator of Congress party, with immediate effect. pic.twitter.com/YCvxYJbewY
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 14, 2024