फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress appeals to Shivraj Singh Revenue Ministry not handed over to Scindia supporter

कांग्रेस की सीएम शिवराज सिंह से अपील, सिंधिया समर्थक को न सौंपें राजस्व मंत्रालय

Tue, 07 Jul 2020 06:45 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, भोपाल
अमर उजाला नेटवर्क, भोपाल Published by: अवधेश कुमार Updated Tue, 07 Jul 2020 06:45 AM IST
विज्ञापन
Congress appeals to Shivraj Singh Revenue Ministry not handed over to Scindia supporter
शिवराज सिंह चौहान-ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
कांग्रेस नेता गोविंद सिंह ने मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान से ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक मंत्रियों को राजस्व मंत्रालय न देने का आग्रह किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्व मंत्री के जरिए सिंधिया सरकारी जमीनों को ट्रस्ट में आवंटित करा लेंगे। कमलनाथ सरकार में सिंधिया के करीबी रहे गोविंद सिंह राजस्व मंत्री थे। 
विज्ञापन


सिंह ने कहा कि सरकारी वकीलों के साथ कलेक्टर अधिकारी ने ग्वालियर हाईकोर्ट में सिंधिया के नाम पर सरकारी जमीन होने का जिक्र किया है। उन्होंने राजस्व मंत्री की मदद से अपने ट्रस्ट के नाम पर सरकारी जमीन हासिल की। इसलिए वह चौहान से सिंधिया कैंप के किसी भी मंत्री को राजस्व मंत्रालय नहीं देने का आग्रह करते हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को साढ़े सात करोड़ लोगों के हितों में सरकारी जमीन को बचाना चाहिए।  गोविंद सिंह के आरोपों पर कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस नेता अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि यह सुझाव पूर्व सीएम कमलनाथ को देते तो चीजें बेहतर हो सकती थीं। सिंधिया न्याय के लिए लड़ रहे हैं और उन्होंने किसानों का कर्ज माफ नहीं होने के चलते ही कांग्रेस छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बासमती चावल के जीआई टैग पर कृषि मंत्री तोमर से मिले शिवराज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की। चौहान ने तोमर से मध्य प्रदेश में होने वाले बासमती चावल के लिए भौगोलिक संकेत (जीआई टैग) का अनुरोध किया।

जीआई टैग को लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दरवाजा खटखटाया है। दरअसल हाईकोर्ट ने राज्य के बासमती चावल को जीआई टैग देने के खिलाफ फैसला दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed