{"_id":"5a6c6b874f1c1b92268b6a1f","slug":"congress-announces-list-of-candidates-for-tripura-and-meghalaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिपुरा में 56 व मेघालय में 57 सीटों पर चुनाव लडे़गी कांग्रेस, जारी की उम्मीदवारों की सूची ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
त्रिपुरा में 56 व मेघालय में 57 सीटों पर चुनाव लडे़गी कांग्रेस, जारी की उम्मीदवारों की सूची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 27 Jan 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने मेघालय व त्रिपुरा में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए शनिवार को अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया। पार्टी त्रिपुरा में 56 और मेघालय में 57 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इन दोनों राज्यों में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं। त्रिपुरा में 18 फरवरी और मेघालय में 27 फरवरी को मतदान होंगे।
विज्ञापन
मेघालय के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा इस बार दो सीटों सांगसक और आमपथी से चुनाव लड़ेंगे। उनके अलावा पार्टी ने सेलेस्टिन लिंग्दोह, एससी मराक और डीआर लिंग्दोह समेत ज्यादा प्रमुख नेताओं व मंत्रियों को टिकट दिए हैं।
विज्ञापन
Congress announces list of 56 candidates as Candidates for elections to the Legislative Assembly of Tripura, 57 candidates selected for elections to the Legislative Assembly of Meghalaya.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 27, 2018
उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करते ही कर्नाटक चुनावों के लिए कांग्रेस ने 70 सदस्यीय प्रचार समिति की घोषणा की। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की सहमति के बाद प्रचार समिति के 70 नामों पर अंतिम मुहर लगी। डीके शिवकुमार को प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
चुनाव आयोग के मुताबिक राज्यों में चुनाव दो चरणों में होंगे। राज्यों में वीवीपैट से चुनाव होंगे। साथ ही हर बूथ पर एक-एक ईवीएम में वीवीपैट का मिलान होगा। उम्मीदवारों के लिए चुनाव में खर्च की सीमा 20 लाख रुपये रखी गई है।
बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहले ही मेघालय और त्रिपुरा का दौरा कर चुके हैं। एक के बाद कई राज्यों को अपनी रणनीति से जीतने वाले शाह इस बार नॉर्थ ईस्ट में पार्टी की पकड़ को मजबूत करने की फिराक में हैं।