फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress announces its list for maharastra assembly election 2019

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की चौथी सूची, जानें किसे कहां से मिला टिकट

Fri, 04 Oct 2019 02:25 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 04 Oct 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
Congress announces its list for maharastra assembly election 2019
कांग्रेस (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने हेमलता निनाद पाटिल को नासिक सेंट्रल से मैदान में उतारा है। वहीं, साई बाबा के दरबार शिरडी से सुरेश जगन्नाथ विपक्षियों को चुनावी मैदान में टक्कर देते नजर आएंगे। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने नादेंड दक्षिण से मोहनराव मारोत्राओ हमबर्डे से टिकट दिया है। मुखेड़ से कांग्रेस ने भाउसाहेब के. पाटिल को मैदान में उतारा है। वहीं, योगेश शंकर नाम पालघर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। भिवंडी पूर्व से संतोष मान्या शेट्टी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


पार्टी ने कुदई निर्वाचन क्षेत्र में अपने उम्मीदवार को बदल दिया है, जहां हेमंत राघोबा कुडालकर के स्थान पर चेतन नामदेव मोंडकर को मैदान में उतारा है।



पूर्व मंत्री प्रकाश मेहता के समर्थकों ने भाजपा उम्मीदवार की कार पर किया हमला

वहीं, भाजपा ने आज सुबह अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की, जिसमें महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री प्रकाश मेहता को घाटकोपर से भाजपा का टिकट नहीं मिलने से नाराज उनके समर्थकों ने इस निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार पराग शाह की कार में तोड़-फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह सवा 11 बजे हुई जब शाह 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के समूह के साथ शाह उस परिसर में जा रहे थे जहां नामांकन पत्र दायर होना था, तभी स्वयं को मेहता के समर्थक बताने वाले लोग भी वहां पहुंचे और उन्होंने शाह की कार को रोक दिया।

मेहता ने 2014 में घाटकोपर (पूर्व) से चुनाव जीता था लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी ने इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया। मेहता के समर्थक इसी बात से नाराज थे।

अधिकारी ने बताया कि उन्होंने कार का शीशा तोड़ दिया और वाहन के अन्य हिस्सों को भी नुकसान पहुंचाया। उन्होंने बताया कि इस दौरान शाह को चोट नहीं लगी। वह भीड़ के तितर बितर होने तक कार में बैठे रहे।


मेहता के समर्थकों ने शाह के खिलाफ नारे लगाए और उनके नेता को टिकट नहीं मिलने का जिम्मेदार उन्हें ठहराया। अधिकारी ने बताया कि शाह की कार के निकट भीड़ एकत्र हो गई और सड़क यातायात बाधित हो गया। इसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप करके भीड़ को तितर-बितर किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed