फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress announces its final list of 7 candidates for Assam assembly polls.

असम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं सूची, सात उम्मीदवारों के नामों का एलान

Sun, 22 Mar 2026 08:10 PM IST
Rahul Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Rahul Kumar Updated Sun, 22 Mar 2026 08:10 PM IST
सार

Assam Assembly Election 2026: असम में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की तरफ से उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी की गई है। इससे पहले कांग्रेस चार सूचियों में 94 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। 

 

विज्ञापन
Congress announces its final list of 7 candidates for Assam assembly polls.
कांग्रेस पार्टी का झंडा - फोटो : ANI Photos

विस्तार

असम विधानसभा चुनाव को कांग्रेस ने उम्मीदवारों की अपनी पांचवीं सूची जारी कर दी है। पांचवीं सूची में पार्टी की ओर से सात उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। पार्टी इससे पहले चार सूचियों 90 से अधिक उम्मीदवारों के नाम का एलान कर चुकी है। कांग्रेस असम में कुल 101 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जबकि गठबंधन सहयोगी रायजोर दल के लिए उसने 11 और अन्य पार्टियों के लिए 15 सीट छोड़ी हैं।

विज्ञापन
क्रम संख्या विधानसभा क्षेत्र संख्या व नाम उम्मीदवार का नाम
1 1 - गोसाईगांव जोसेफ हासदा
2 2 - डोटमा (एसटी) बिर्खांग बोरो
3 20 - बिजनी रजत कांती साहा
4 45 - भेरगांव अंचुला ग्वारा दैमरी
5 47 - मजबाट नारायण अधिकारी
6 113 - हाफलोंग (एसटी) निर्मल लांगथासा
7 116 - कटिघोरा अमर चंद जैन

 

चौथी सूची में प्रत्याशियों में जालुकबारी विधानसभा सीट से बिदिशा नियोग, तंगला से रोहित पारिगा, बिश्वनाथ निर्वाचन क्षेत्र से जयंत बोरा, नोबोइचा से जॉय प्रकाश दास, महमोरा से ज्ञानदीप मोहन, टिटाबोर सीट से प्राण कुर्मी और हैलाकांडी विधानसभा क्षेत्र से राहुल रॉय शामिल हैं। गठबंधन सहयोगियों में रायजोर दल के लिए छोड़ी गई सीट में मानस, जलगांव, थिंग, कालियाबोर, तेजपुर, सिसिबारगांव, मार्गेरिटा, डिगबोई, शिवसागर, मरियानी और बोकाखात शामिल हैं। कांग्रेस ने गुरुवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए 22 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी की थी, जिसमें चार मौजूदा विधायक हैं। उनमें से दो प्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस ने तीन मार्च को 42 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची और शनिवार को 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। पार्टी ने असम में अपने गठबंधन सहयोगियों के लिए 15 सीट छोड़ी हैं। पहली दो सूचियों में शामिल उम्मीदवारों में कांग्रेस की असम इकाई के प्रमुख गौरव गोगोई का जोरहाट से, विधानसभा में विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया का नाजिरा से और प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के पूर्व अध्यक्ष रिपुन बोरा का बरचल्ला से नाम शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

असम विधानसभा चुनाव 2026

  • विधानसभा की कुल सीटें: 126, बहुमत के लिए: 64
  • अधिसूचना- 16 मार्च
  • नामांकन की आखिरी तारीख- 23 मार्च
  • नामांकन पत्रों की जांच- 24 मार्च
  • नाम वापसी की आखिरी तारीख- 26 मार्च
  • मतदान- 9 अप्रैल, नतीजे-  4 मई


कांग्रेस 2016 से इस पूर्वोत्तर राज्य में सत्ता से बाहर है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश करेगी। निवर्तमान विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के 64 विधायक हैं, जबकि उसके सहयोगी असम गण परिषद (अगप) के नौ विधायक, यूपीपीएल के सात और बीपीएफ के तीन विधायक हैं। पक्ष में कांग्रेस के 26 विधायक, एआईयूडीएफ के 15 विधायक और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक विधायक हैं। एक निर्दलीय विधायक भी हैं।

Congress ,Assam assembly polls,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed