फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress angry over raids in Chhattisgarh, said central government is taking revenge

छत्तीसगढ़ में छापों पर बिफरी कांग्रेस, कहा-बदले की कार्रवाई कर रही केंद्र सरकार

Sun, 01 Mar 2020 10:16 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Sun, 01 Mar 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
Congress angry over raids in Chhattisgarh, said central government is taking revenge
रणदीप सुरजेवाला - फोटो : amar ujala

छत्तीसगढ़ में पिछले चार दिन से चल रहे आयकर विभाग के छापों को लेकर कांग्रेस ने रविवार को केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला। अपने मुख्यमंत्री के करीबियों के यहां सीआरपीएफ की निगरानी में हो रही ‘गोपनीय’ कार्रवाई की पार्टी ने आलोचना की।

विज्ञापन


पार्टी ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य की पूर्ववर्ती रमन सिंह सरकार के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू की कार्रवाई से डर गई है और इसीलिए वह राज्य की कांग्रेस सरकार को बदनाम करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के मामलों की चल रही जांच को अस्थिर करने के लिए केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ में आधे रात को ऑपरेशन कर रही है और भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए छापे डलवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस तरह से पिछले चार दिनों से आयकर विभाग सीआरपीएफ की मदद से बिना राज्य सरकार और पुलिस को सूचना दिए कार्रवाई कर रही है, उसे पता चलता है कि केंद्र सरकार कितनी डरी हुई है। राज्य में भाजपा के शासनकाल में हुए 36000 करोड़ रुपये का पीडीएस घोटाला सामने आया है।

पुलिस जांच में एक डायरी मिली थी जिसमें जिक्र है कि पैसे भाजपा और नागपुर भेजे जा रहे थे। राज्य में भाजपा की 15 साल की सरकार घोटाले की रही है। यह छापे उसी को रोकने की कोशिश है। पार्टी नेता पीएल पुनिया ने कहा कि आयकर विभाग की यह कार्रवाई बदले की भावना से की जा रही है।


उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ को किसी राज्य सरकार के खिलाफ भेजना संविधान पर हमला है। पिछली सरकार के घोटालों की राज्य सरकार जांच कर रही है, ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी उस राज्य की कानून व्यवस्था को अपने हाथ में लेना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed