फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress and Shiv Sena dispute over UPA chairman

यूपीए चेयरमैन को लेकर कांग्रेस और शिवसेना में बढ़ी तकरार

Wed, 30 Dec 2020 02:36 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 30 Dec 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
Congress and Shiv Sena dispute over UPA chairman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : facebook

यूपीए चेयरमैन को लेकर कांग्रेस और शिवसेना में तकरार बढ़ गई है। शरद पवार को यूपीए अध्यक्ष बनाने के शिवसेना के प्रस्ताव पर ज्यादातर विपक्षी दल सहमत हैं। उन्हें इससे यूपीए का कुनबा बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, कांग्रेस को अपना अधिकार छिनता दिख रहा है। इस पर कांग्रेेस और शिवसेना के नेताओं में जुबानी जंग छिड़ गई है।

विज्ञापन


यूपीए में सबसे बड़ा दल होने के नाते कांग्रेस अध्यक्ष इसका चेयरमैन होता है। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्वस्थ हैं और ऐसे में यदि राहुल गांधी अध्यक्ष बनते हैं तो यूपीए के अधिकतर घटक दल उनके नेतृत्व में असहज महसूस करेंगे।
विज्ञापन



इसीलिए उनको लगता है कि पवार के यूपीए अध्यक्ष बनने से न सिर्फ यूपीए मजबूत होगा, बल्कि उसमें तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना जैसी दूसरी पार्टियां भी शामिल हो सकती हैं। भाजपा से अलग होकर शिवसेना भी एक ऐसा प्लेटफार्म तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना शरद पवार को आगे कर कांग्रेस नेतृत्व को भी घेरना चाहती है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का उद्धव ठाकरे को दलितों से जुड़े मुद्दों पर पत्र लिखकर उन्हें न्यूनतम साझा कार्यक्रम की याद दिलाना भी इसी प्रस्ताव से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed