यूपी और गुजरात के बाद अब सरकार ने की महाराष्ट्र में दो शहरों के नाम बदलने की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज कल स्टेशन, शहरों और सड़कों के नाम बदलना जैसे नया ट्रेंड बन गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया। वहीं गुजरात सरकार ने अहमदाबाद का नाम बदलने जा रही है। अब इस कड़ी में एक और नाम जुड़ने वाला है। शिवसेना ने महाराष्ट्र की दो जगहों के नाम बदलने की तैयारी कर ली है।
शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने कहा कि औरंगाबाद और उस्मानाबाद को संभाजी नगर और धारशिव में बदलने की शिवसेना की मांग नई नहीं है। मनीषा ने कहा कि हमारी यह मांग लंबे समय से चली आ रही है जिसे कई बार उठाया जा चुका है।
कांग्रेस और एनसीपी पर हमला करते हुए कायंदे ने कहा कि मुस्लिम मतदाताओं को खुश करने के लिए दोनों पार्टीयां औरंगाबाद और उस्मानाबाद के नाम बदलने का विरोध कर रही हैं।
The demand for renaming of Aurangabad & Osmanabad into Sambhaji Nagar & Dharashiv respectively, is not new with Shiv Sena. This is our long standing demand & this has been raised several times but Congress & NCP opposed it to appease the Muslim voters: Manisha Kayande, Shiv Sena pic.twitter.com/1AfRid6b4n
— ANI (@ANI) November 8, 2018