फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress and CPI(M) demanded investigation in the matter of file theft from police headquarters

त्रिपुरा: पुलिस मुख्यालय से फाइल चोरी का मामला गर्माने लगा, कांग्रेस-माकपा ने की जांच की मांग

Thu, 18 Aug 2022 02:52 PM IST
सुभाष कुमार एन. अर्जुन, अगरतला
एन. अर्जुन, अगरतला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 18 Aug 2022 02:52 PM IST
सार

इस मुद्दे पर कड़ी आपत्ति जताते हुए, कांग्रेस विधायक सुदीप रॉय बर्मन ने कहा, उस दिन लगभग 182 फाइलें चोरी हो गईं और उनमें से कुछ बरामद कर ली गईं।

विज्ञापन
congress and CPI(M) demanded investigation in the matter of file theft from police headquarters
congress - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

त्रिपुरा में पुलिस मुख्यालय में फाइल चोरी की घटना को लेकर मामला गर्माने लगा है। दोनों विपक्षी दलों कांग्रेस और माकपा ने इस घटना की जांच की मांग की है। उल्लेखनीय है कि यह घटना 15 अगस्त को पुलिस मुख्यालय में हुई है। त्रिपुरा कांग्रेस विधायक सुदीप रॉय बर्मन ने उच्च न्यायालय के एक मौजूदा न्यायाधीश के तहत न्यायिक जांच की मांग की, जबकि विपक्ष के नेता माणिक सरकार ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा से मामले की जांच के लिए पुलिस और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त करने का आग्रह किया।

विज्ञापन


पुलिस के एक बयान के अनुसार, 15 अगस्त को बदमाशों ने पुलिस मुख्यालय में प्रवेश किया और कुछ फाइलों को नष्ट कर दिया जो अब निष्क्रिय हैं। पुलिस ने हालांकि त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक घटना के बाद पुलिस मुख्यालय के अंदर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और जिस इलाके से घुसपैठ हुई है उसकी पहचान कर उसे ठीक कर लिया गया है।
विज्ञापन


इस मुद्दे पर कड़ी आपत्ति जताते हुए, कांग्रेस विधायक सुदीप रॉय बर्मन ने कहा, उस दिन लगभग 182 फाइलें चोरी हो गईं और उनमें से कुछ बरामद कर ली गईं। पुलिस जिस तरह से चीजों को जनता के सामने पेश कर रही है उससे लगता है कि जनता इतनी भोली है कि पुलिस जो भी कहेगी उस पर विश्वास किया जाएगा। पूरी घटना एक कहानी है। पुलिस मुख्यालय के अंदर तैनात पुलिसकर्मियों के एक वर्ग ने साजिश के तहत चोरों को फाइलें चुराने में मदद की। त्रिपुरा कांग्रेस की ओर से बर्मन ने मामले की न्यायिक जांच की मांग की। त्रिपुरा कांग्रेस विधायक सुदीप रॉय बर्मन ने कहा, मैं सरकार को चुनौती देता हूं कि वह उच्च न्यायालय के एक मौजूदा न्यायाधीश के तहत न्यायिक जांच शुरू करे। यह कुछ शक्तिशाली लोगों को जेल की सजा से बचाने का प्रयास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed