फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress anand sharma on jeremy corbyn statement on kashmir issue slams BJP

कश्मीर मुद्दे में ब्रिटिश नेता कॉर्बिन के बयान ने पकड़ा तूल, कांग्रेस बोली- भाजपा फैला रही है झूठ

Thu, 10 Oct 2019 10:20 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 10 Oct 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
congress anand sharma on jeremy corbyn statement on kashmir issue slams BJP
आनंद शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
कांग्रेस पार्टी के ओवरसीज प्रतिनिधिमंडल से मिलने के बाद ब्रिटिश नेता जेरेमी कॉर्बन के कश्मीर पर विवादास्पद बयान से सियासी सरगर्मी तेज हो गई। भाजपा के कांग्रेस पर निशाना साधने के बाद पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है। वहीं, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का कहना है कि वह लेबर पार्टी के कश्मीर संबंधी प्रस्ताव का विरोध जताने के लिए मिलने गए थे। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने भाजपा के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और इसे वैमनस्य से भरा हुआ करार दिया। उन्होंने भाजपा के बयान को अपनी असफलताओं से लोगों का ध्यान भटाने का एक और प्रयास बताया। 
विज्ञापन


इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने कहा, "जेरेमी कॉर्बिन के साथ हमारी मुलाकात कश्मीर पर उनकी पार्टी द्वारा पास किए गए प्रस्ताव का विरोध करने के लिए थी। हमने यह दोहराया है कि जम्मू-कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है और बाहरी दखल स्वीकार नहीं किया जाएगा।" इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने कहा कि लोगों का ध्यान अपनी असफलताओं से भटकाने के लिए भाजपा ने बयानों को तोड़-मरोड़ कर झूठ फैला रही है। 
विज्ञापन

 

"कांग्रेस का पक्ष बिल्कुल साफ है"

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने भाजपा के आरोपों को नकारते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है। शर्मा ने कहा कि छह अगस्त के अपने प्रस्ताव में कांग्रेस पार्टी ने साफ कर दिया था कि जम्मू-कश्मीर से जुड़ा कोई भी विषय या घटना भारत का आतंरिक मामला है। 

आनंद शर्मा ने कहा, "हम गलत ढंग से पार्टी का प्रतिनिधित्व और अनाधिकारिक बयान को देखकर चकित हैं। कोर्बिन से मुलाकात करने वाले इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल के पास न तो यह जनादेश है और न अधिकार कि वो भारत के आतंरिक मामलों से जुड़े किसी भी मुद्दों पर अपनी राय रखे। उन्हें सिर्फ भारतीय प्रवासियों से जुड़े मसलों पर ध्यान देना चाहिए।" 

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, "इस पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पक्ष बिल्कुल साफ और अडिग है। 6 अगस्त को कांग्रेस पार्टी ने प्रस्ताव पास किया था कि जम्मू-कश्मीर से जुड़ा कोई भी मुद्दा पूरी तरह से भारत का आंतरिक मामला है।" 
 


उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी का इस मामले में साफ कहना है कि किसी भी अन्य व्यक्ति या समूह का इससे कोई लेना-देना नहीं है। हम इस मामले में बाहरी व्यक्ति के किसी भी दावे को पूरी तरह खारिज करते हैं। हम यह बात लेबर पार्टी को भी साफ करना चाहते हैं। जम्मू-कश्मीर को लेकर कांग्रेस की स्थिति स्पष्ट है। कांग्रेस नेता ने कहा कि देश के भीतर हमारे मतभेद हो सकते हैं, लेकिन कोई भी विषय या घटना, जो जम्मू-कश्मीर राज्य से संबंधित है, वह पूरी तरह भारत का आंतरिक मामला है।" 

"भाजपा के पास नहीं है जवाब"

कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर खुद भाजपा पर निशाना साधा है। पार्टी ने अपने ट्वीट में कहा, "भाजपा आर्थिक सुस्ती, बेरोजगारी का बढ़ना, बैंकिंग संकट और राफेल सौदे में हुई अनियमितताओं पर एक सवाल का भी जवाब नहीं दे पाई है। उन्होंने सच को छिपाने के लिए झूठ को फैलाने का काम किया। अब वे अपने प्रॉपेगैंडा के पीछे छिप नहीं सकते हैं।" 
 

 

क्या कहा था भाजपा और ब्रिटिश नेता ने?

congress anand sharma on jeremy corbyn statement on kashmir issue slams BJP
जेरेमी कॉर्बिन (बीच में) - फोटो : Twitter
ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कॉर्बिन के विपक्षी पार्टी के साथ कश्मीर के हालात पर चर्चा करने पर भाजपा ने गुरुवार को कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। भाजपा ने एक ट्वीट में कहा, "कांग्रेस को भारत के लोगों को यह बताना चाहिए कि उनके नेता विदेशी नेताओं को भारत के बारे में क्या बता रहे हैं।" 

गौरतलब है कि ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कॉर्बिन ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद कश्मीर का मामला उठाया। कॉर्बिन ने कहा कि क्षेत्र में तनाव कम करने के प्रयास होने चाहिए और हिंसा पर लगाम लगनी चाहिए। भाजपा ने इस पूरे मामले पर कांग्रेस से जवाब मांगा है। 

बैठक में भाजपा ने कांग्रेस को चेतावनी दी है कि भारत इस शर्मनाक हरकत के लिए कांग्रेस को माकूल जवाब देगा। 
 

Appalling! @INCIndia owes it to the people of India to explain what its leaders are telling foreign leaders about India.

India will give a befitting reply to Congress for these shameful shenanigans! https://t.co/Sb0MThF17A

— BJP (@BJP4India) October 10, 2019


इससे पहले ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कॉर्बिन ने बैठक के बाद ट्वीट कर कहा, "भारत की कांग्रेस पार्टी के ब्रिटिश प्रतिनिधियों के साथ काफी सार्थक बैठक हुई। बैठक में हमने कश्मीर में मानवाधिकार की स्थिति पर चर्चा की। तनाव को तत्काल कम किए जाने की जरूरत है और क्षेत्र में लंबे समय से हो रही हिंसा और डर का दौर खत्म होना चाहिए।" 
 

A very productive meeting with UK representatives from the Indian Congress Party where we discussed the human rights situation in Kashmir.

There must be a de-escalation and an end to the cycle of violence and fear which has plagued the region for so long. pic.twitter.com/wn8DXLohJT

— Jeremy Corbyn (@jeremycorbyn) October 9, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed