फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress alleges twitter handles of five senior leaders including Randeep Surjewala locked

विवाद: कांग्रेस का आरोप- सुरजेवाला समेत पांच बड़े नेताओं के ट्विटर अकाउंट लॉक

Thu, 12 Aug 2021 06:35 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 12 Aug 2021 06:35 AM IST
सार

  • ट्विटर ने पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भी अकाउंट अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया था
  • सुरजेवाला अजय माकन, मनिकम टैगोर, जितेंद्र सिंह, सुष्मिता देव के ट्विटर अकाउंट निलंबित

विज्ञापन
Congress alleges twitter handles of five senior leaders including Randeep Surjewala locked
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में ट्विटर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले देश के आईटी मंत्री का ट्विटर हैंडल निलंबित करने के बाद ट्विटर ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया। अब कांग्रेस ने दावा किया है कि बुधवार देर रात रणदीप सुरजेवाला समेत पांच बड़े कांग्रेस नेताओं के हैंडल ट्विटर द्वारा लॉक कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन, लोकसभा में पार्टी के सचेतक मनिकम टैगोर, असम प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव के ट्विटर अकाउंट लॉक कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी एआईसीसी सचिव ने नरेंद्र मोदी और ट्विटर के मालिक जैक डॉर्सी को टैग करते हुए ट्वीट किया कि राहुल गांधी के बाद अब रणदीप सुरजेवाला, अजय माकन, मनिकम टैगोर, जितेंद्र सिंह, सुष्मिता देव के ट्विटर अकाउंट को निलंबित कर दिया गया है। कांग्रेस पार्टी ने अपना विरोध दर्ज किया और पार्टी ने अन्याय के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने ट्विटर पर सरकार के दबाव में गांधी के अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। दिल्ली कैंट से सटे इलाके में नाबालिग दलित बच्ची की कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी ने न्याय की मांग करते हुए बच्ची के माता-पिता के साथ अपनी तस्वीर ट्वीट की थी।


राहुल गांधी के ट्वीट के खिलाफ राष्ट्रीय बाल आयोग की शिकायत के बाद ट्विटर ने न केवल राहुल गांधी का ट्वीट हटा दिया बल्कि उनके अकाउंट पर अस्थाई रोक भी लगा दी। ट्विटर के जरिए रोजाना मोदी सरकार पर हमला करने वाले राहुल गांधी पाबंदी के कारण दो दिन से ट्वीट नहीं कर पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed