फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress alleges scam in purchase of DTC buses

कांग्रेस का आरोप, डीटीसी बसों की खरीद में हुई बड़ी धांधली

Wed, 20 Nov 2019 09:17 PM IST
Trainee Trainee डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 20 Nov 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
congress alleges scam in purchase of DTC buses
डीटीसी बस

आदमी पार्टी सरकार नई डीटीसी बसों की खरीद को अपनी बड़ी उपलब्धि बता रही है। लेकिन विपक्षी दल कांग्रेस का आरोप है कि डीटीसी बसों की खरीद में जबरदस्त धांधली हुई है। पार्टी का आरोप है कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने अपने कार्यकाल में नई बसों की खरीद का कोई निर्णय नहीं लिया है। जिन बसों की खरीदी हुई है, उन्हें भी नीतिगत तौर पर कांग्रेस सरकार के समय ही खरीदे जाने का निर्णय ले लिया गया था। कांग्रेस दिल्ली की परिवहन व्यवस्था पर जल्दी ही एक रिपोर्ट जारी करेगी।

विज्ञापन

       
शीला दीक्षित सरकार में परिवहन मंत्रालय संभाल चुके अरविंदर सिंह लवली ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेस के दौरान कहा कि नई बसों की खरीदी के लिए दो बार प्रक्रिया शुरू की गई थी। लेकिन इनकी कीमतें बाजार रेट से बहुत ज्यादा लगाया गया था। खरीदी प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों ने इस पर गंभीर आपत्ति जताई थी। प्रक्रिया की शुरुआत में ही इसमें भ्रष्टाचार होने का संदेह होने लगा। यही कारण है कि दोनों ही बार प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में 2000 बसों के टेंडर किए गए थे जिनमें 300 बसें पहले आनी थीं, लेकिन अभी तक पहले कलस्टर की बसें भी नही आ पाई हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद ने कहा कि दिल्ली में ट्रैफिक की हालत दयनीय है। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसें नहीं मिलतीं। मेट्रो और बसों में काफी भीड़ रहती है। यही कारण है कि लोगों को मजबूरन अपना प्राइवेट वाहन इस्तेमाल करना पड़ता है। इससे सड़कों पर ट्रैफिक बढ़ता है और प्रदूषण में वृद्धि होती है। पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने कहा कि 2013 में दिल्ली में 46.77 लाख लोग सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करते थे। यह संख्या घटकर 20-25 लाख प्रतिदिन पर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed