{"_id":"658082aabc32c011360a753a","slug":"congress-alleges-irregularities-in-odisha-s-power-sector-demands-cag-audit-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: कांग्रेस ने ऊर्जा विभाग में वित्तीय धांधली के लगाए आरोप, CAG ऑडिट की मांग; बीजद सरकार पर वार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: कांग्रेस ने ऊर्जा विभाग में वित्तीय धांधली के लगाए आरोप, CAG ऑडिट की मांग; बीजद सरकार पर वार
Mon, 18 Dec 2023 11:05 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:05 PM IST
सार
ओडिशा के ऊर्जा विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने दावा किया कि विभाग में जमकर वित्तीय धांधली हो रही है। बीजद सरकार को घेरते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कैग ऑडिट की मांग की है।
विज्ञापन
कांग्रेस झंडा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा सरकार के ऊर्जा विभाग में बडे़ पैमाने पर वित्तीय धांधली का कांग्रेस ने आरोप लगाया है। वहीं कांग्रेस ने इस मद्दे को लेकर सोमवार को सीएजी से ऑडिट कराने की मांग की। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शरत पटनायक ने दावा किया कि बीजद सरकार ने बिजली बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 20,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, लेकिन कोई नहीं जानता कि पैसे का क्या हुआ। उन्होंने कहा, सरकार राज्य में बिजली वितरण क्षेत्र में काम करने वाली एक निजी कंपनी को 15,000 करोड़ रुपये आवंटित करने की योजना बना रही है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय पटनायक ने कहा कि बिजली बुनियादी ढांचे के विकास के लिए इतनी बड़ी राशि के आवंटन के बावजूद 2017-18 और 2020-21 के बीच कुल तकनीकी और वाणिज्यिक (एटी एंड सी) हानि 22 प्रतिशत थी। गुजरात में एटीएंडसी घाटा 13 फीसदी था, जबकि छत्तीसगढ़ में यह 18 फीसदी था। अगर एटीएंडसी घाटा तीन साल तक समान रहा, तो यह पैसा कहां गया। अतिरिक्त राशि क्यों आवंटित की जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने ऊर्जा विभाग में वित्तीय धांधली का आरोप लगाते हुए नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) से ऑडिट कराने की मांग की।
बीजद के वरिष्ठ नेता अमर सत्पथी ने कहा कि यह क्षेत्र ओडिशा राज्य विद्युत नियामक आयोग (ओईआरसी) द्वारा विनियमित है और यदि कांग्रेस के पास कोई विशिष्ट आरोप है, तो उन्हें सबूत के साथ सामने रखना चाहिए। उन्होंने कहा, पार्टी ने केवल राजनीतिक फायदे के लिए सरकार पर ऐसे आरोप लगाए हैं।