फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Address Estate Dept Notice Updates over 24 Akbar Road Outrage Among Party Leaders know hindi news

क्या बदल जाएगा कांग्रेस का पता?: एस्टेट विभाग ने 24 अकबर रोड खाली करने का नोटिस दिया; पार्टी नेताओं में आक्रोश

Wed, 25 Mar 2026 11:16 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 25 Mar 2026 11:16 AM IST
सार

संपदा विभाग ने कांग्रेस पार्टी को 24 अकबर रोड स्थित अपने पुराने मुख्यालय को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस जारी किया है। कांग्रेस ने इसे अपनी आवाज दबाने की कोशिश बताया है। यह भवन पिछले 48 वर्षों से कांग्रेस का मुख्य कार्यालय रहा है।

विज्ञापन
Congress Address Estate Dept Notice Updates over 24 Akbar Road Outrage Among Party Leaders know hindi news
बदलेगा का कांग्रस का दफ्तार! - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संपदा विभाग ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी को एक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में पार्टी को 24 अकबर रोड स्थित अपना दफ्तर 28 मार्च तक खाली करने का निर्देश दिया गया है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, विभाग ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिया है। यह भवन पिछले 48 वर्षों से कांग्रेस पार्टी का मुख्यालय रहा है। 

विज्ञापन


क्या बोले इमरान मसूद?
कांग्रेस ने सरकार के इस कदम का कड़ा विरोध किया है। पार्टी का कहना है कि सरकार उनकी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि क्या भाजपा के दफ्तरों को भी इसी तरह खाली कराया गया? उन्होंने कहा कि कांग्रेस न तो चुप होगी और न ही झुकेगी। मसूद ने यह भी कहा कि सरकार ने देश को गंभीर स्थिति में डाल दिया है।
विज्ञापन


इस नोटिस पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार लोकतांत्रिक नहीं है। उन्होंने इस कदम को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। तिवारी ने कहा कि पहले नोटिस को उन तक पहुंचने दें, इसके बाद पार्टी इस पर राजनीतिक रूप से विचार करेगी और आगे की कार्रवाई तय करेगी। फिलहाल इस दफ्तर से पार्टी का कामकाज चल रहा है, लेकिन सरकार के इस आदेश के बाद अब कांग्रेस को अपना यह पुराना मुख्यालय छोड़ना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  West Bengal: 'मतदान का अधिकार छीना जा रहा, कल एनआरसी से नागरिकता भी छीनी जाएगी', ममता का भाजपा पर तीखा हमला

हालांकि, कांग्रेस ने पिछले साल कोटला मार्ग पर 'इन्दिरा भवन' नाम से अपना नया मुख्यालय शुरू किया था। इसके बावजूद अकबर रोड वाले दफ्तर से पार्टी की गतिविधियां अब भी जारी हैं। सरकार ने 5 रायसीना रोड पर स्थित भारतीय युवा कांग्रेस के दफ्तर को भी खाली करने का नोटिस दिया है। पार्टी सूत्रों ने संकेत दिया कि कांग्रेस पार्टी इस मामले में राहत पाने के लिए कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है।




क्या है भवन का इतिहास?
24 अकबर रोड के साथ कांग्रेस नेताओं का गहरा भावनात्मक लगाव है। इस बंगले का इतिहास काफी पुराना और दिलचस्प है। ब्रिटिश काल में यहां सर रेजिनाल्ड मैक्सवेल रहते थे। 1960 के दशक में यह म्यांमार की राजदूत का निवास था। यहां नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू की भी अपनी मां के साथ रहीं।

1977 के चुनाव में हार और पार्टी में फूट के बाद इंदिरा गांधी ने इसे अपना नया केंद्र बनाया था। तब सांसद जी. वेंकटस्वामी ने अपना यह बंगला पार्टी को दिया था। इसके बाद राजीव गांधी, पी.वी. नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह के कार्यकाल में भी यही बंगला कांग्रेस की गतिविधियों का मुख्य आधार बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed