{"_id":"69f1997ecc371ab1c403aeaa","slug":"congress-accuses-rajnath-singh-of-giving-clean-chit-to-pakistan-dubs-his-remarks-at-sco-anti-national-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"SCO: 'राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को क्लीन चिट दी', कांग्रेस ने रक्षा मंत्री के बयान को क्यों बताया देश-विरोधी?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
SCO: 'राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को क्लीन चिट दी', कांग्रेस ने रक्षा मंत्री के बयान को क्यों बताया देश-विरोधी?
Wed, 29 Apr 2026 11:09 AM IST
Nitin Gautam
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Nitin Gautam
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:09 AM IST
सार
कांग्रेस ने एससीओ बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उसे देश-विरोधी करार दिया है। कांग्रेस ने दावा किया कि राजनाथ सिंह ने अपने भाषण में पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर क्लीन चिट दे दी।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री
- फोटो : एएनआई/राजनाथ सिंह
विस्तार
कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर क्लीन चिट दे दी और उनके बयान राष्ट्रविरोधी करार दिया। कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि पाकिस्तान को लेकर यह नया रुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका के प्रति तुष्टिकरण और चीन के प्रति संतुलित समर्पण की नीति का हिस्सा है।
कांग्रेस ने रक्षा मंत्री के भाषण पर उठाए गंभीर सवाल
जयराम रमेश ने बिश्केक में राजनाथ सिंह के भाषण का एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा था, 'हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि आतंकवाद की कोई राष्ट्रीयता या धर्म नहीं होता।' रमेश ने एक्स पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर निशाना साधते हुए कहा, 'कल रक्षा मंत्री ने, बिश्केक में बोलते हुए पाकिस्तान को शर्मनाक तरीके से आतंकवाद के मुद्दे पर क्लीन चिट दे दी, जो साफ तौर पर प्रधानमंत्री की मंजूरी और निर्देश पर दी गई।'
कांग्रेस ने सवाल किया, 'क्या पाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र नहीं है? क्या वहां भारत को निशाना बनाने वाले आतंकी शिविर नहीं हैं? क्या पाकिस्तान में भारत विरोधी विचारधारा का प्रचार नहीं होता? क्या मुंबई और पहलगाम आतंकी हमलों की साजिश पाकिस्तान से जुड़े आतंकियों ने नहीं की थी?' जयराम रमेश ने कहा, 'साफ तौर पर पाकिस्तान के प्रति यह नया रुख प्रधानमंत्री की अमेरिका के प्रति तुष्टिकरण और चीन के प्रति संतुलित समर्पण की नीति का हिस्सा है।' उन्होंने आरोप लगाया, 'रक्षा मंत्री के ये चौंकाने वाला बयान उतना ही राष्ट्रविरोधी हैं, जितनी 19 जून 2020 को प्रधानमंत्री द्वारा चीन को दी गई क्लीन चिट थी।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह ने बिना नाम लिए पाकिस्तान को घेरा
बिश्केक में एससीओ सम्मेलन में अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने यह भी कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत के इस दृढ़ संकल्प को दिखाया है कि आतंक के केंद्र के खिलाफ अब उचित और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एससीओ संगठन से यह भी अपील की कि राज्य प्रायोजित सीमा-पार आतंकवाद को नजरअंदाज न किया जाए और इस समस्या से निपटने में किसी भी प्रकार के दोहरे मापदंड के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन