फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress accuses Kannur CPI (M) leaders of insulting Mahatma Gandhi News In Hindi

Kerala: 'संघ परिवार से भी आगे निकले माकपा नेता', महात्मा गांधी मूर्ति विवाद मामले में कांग्रेस ने लगाए आरोप

Fri, 16 May 2025 03:18 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 16 May 2025 03:18 PM IST
सार

केरल के कन्नूर में महात्मा गांधी मूर्ति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जहां कांग्रेस ने मापका नेता पीवी गोपीनाथ पर मूर्ति तोड़ने की धमकी देने और गांधीजी का अपमान करने का आरोप लगाया। साथ ही कांग्रेस ने माकपा नेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी मांग की है। 

विज्ञापन
Congress accuses Kannur CPI (M) leaders of insulting Mahatma Gandhi News In Hindi
केरल कांग्रेस नेता वीडी सतीशन - फोटो : ANI

विस्तार

केरल के कन्नूर जिले के मलप्पट्टम में महात्मा गांधी की मूर्ति को लेकर दिन-प्रतिदिन और बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को माकपा (सीपीआईएम) नेताओं पर गांधीजी का अपमान करने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोपित नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


बता दें कि बीते बुधवार को यूथ कांग्रेस के मार्च के दौरान सीपीआई(एम) और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर और बोतलें फेंकीं, जिससे क्षेत्र में कुछ घंटे तक तनाव बना रहा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि हिंसा की शुरुआत माकपा कार्यकर्ताओं ने की और उनके वरिष्ठ नेताओं को निशाना बनाया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- SC: सुप्रीम कोर्ट जज बेला त्रिवेदी हुईं सेवानिवृत्त, सीजेआई बोले- इनकी निष्पक्षता और दृढ़ता काबिलेतारीफ
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ परिवार से भी आगे निकले माकपा नेता
मामले में सीपीआईएम पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता वीडी सतीसन ने कहा कि माकपा के नेता अब संघ परिवार से भी आगे निकल गए हैं गांधीजी को अपमानित करने में। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मलप्पट्टम में हर हाल में गांधीजी की मूर्ति बनाएगी। साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बुधवार रात को निर्माणाधीन गांधी मूर्ति को फिर से नुकसान पहुंचाया गया।


माकपा नेता गोपीनाथ पर लगाए आरोप
मामले में कांग्रेस नेता ने कहा कि माकपा जिला सचिवालय सदस्य पीवी गोपीनाथ ने मलप्पट्टम में गांधीजी की मूर्ति स्थापित करने को लेकर धमकी दी है। विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने कहा कि माकपा नेता सार्वजनिक रूप से कह रहे हैं कि गांधी मूर्ति नहीं बनने देंगे और अगर मूर्ति बनी तो उसे तोड़ देंगे, चाहे वह यूथ कांग्रेस नेता सनीश के घर के सामने हो या रसोई में।

ये भी पढ़ें:- SC: सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में 11वीं महिला जज न्यायमूर्ति बेला एम. त्रिवेदी हुईं रिटायर, जानें उनके बारें में

कानूनी कार्रवाई की मांग
कांग्रेस नेता ने आगे अपने बयान में आरोप लगाते हुए कहा कि मापका जिला सचिवालय सदस्य पीवी गोपीनाथ ने धमकी दी है कि वह इलाके में गांधी प्रतिमा का निर्माण नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस को गांधी का अपमान करने और सार्वजनिक रूप से धमकी देने के लिए गोपीनाथ के खिलाफ मामला दर्ज करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि गोपीनाथ ने यूथ कांग्रेस मंडलम सचिव सनीश का नाम लेकर धमकी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed