फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress accuses BJP of dirty politics, will start 'nationwide online campaign'

कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया गंदी राजनीति का आरोप, शुरू करेगी 'राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन अभियान'

Sat, 25 Jul 2020 08:22 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 25 Jul 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
Congress accuses BJP of dirty politics, will start 'nationwide online campaign'
केसी वेणुगोपाल - फोटो : ANI

राजस्थान में चल रहे राजनीतिक संकट और सत्ता संघर्ष के बीच अब कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए इसका विरोध करने का फैसला किया है। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर कहा, 'अपने गंदे राजनीतिक खेलों के लिए निर्वाचित सरकार और संवैधानिक निकायों का दुरुपयोग करने के भाजपा के निरंतर प्रयासों के खिलाफ, कांग्रेस कल 26 जुलाई को एक राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन अभियान 'लोकतंत्र के लिए बोलो' का आयोजन करेगी। इसके बाद, पीसीसी लोकतंत्र की हत्या और संस्थाओं के गलत इस्तेमाल को लेकर सोमवार, 27 जुलाई, 2020 को राजभवन के सामने विरोध प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि राजस्थान में कांग्रेस के पूर्व उपमुख्यमंत्री और युवा नेता सचिन पायलट द्वारा गहलोत सरकार के खिलाफ बगावत करने के बाद से राज्य में राजनीतिक संकट बनी बरकरार है। वहीं पायलट समर्थक विधायकों ने मौजूदा सरकार के खिलाफ विरोधी तेवर अपना लिए हैं। इन सबके बीच सत्ता को लेकर भी घमासान मचा हुआ है।

उधर कांग्रेस पार्टी लगातार इन सभी गतिविधियों के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहरा रही है और चुनी हुई सरकारों को गिराने का आरोप लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed