फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Abhishek manu singhvi says, Chanting Om will neither make yoga more powerful Allah Baba Ramdev

योग में ॐ: कांग्रेसी नेता सिंघवी बोले- ॐ के उच्चारण से शक्तिशाली नहीं होगा योग, जवाब में बाबा रामदेव ने कही ये बात

Mon, 21 Jun 2021 10:06 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 21 Jun 2021 10:06 AM IST
सार

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी के एक ट्वीट से विवाद खड़ा हो गया है। अभिषेक मनु सिंघवी ने योग को लेकर ॐ और अल्लाह का जिक्र किया, तो योगगुरु बाबा रामदेव ने उन्हें जवाब दिया।

विज्ञापन
Congress Abhishek manu singhvi says,  Chanting Om will neither make yoga more powerful  Allah Baba Ramdev
Abhishek Manu Singhvi - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया भर में आज सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। भारत में भी अलग-अलग जगह कोरोना नियमों को पालन करते हुए योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस बीच, कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी के एक ट्वीट से विवाद खड़ा हो गया है। अभिषेक मनु सिंघवी ने योग को लेकर ॐ और अल्लाह का जिक्र किया, तो योगगुरु बाबा रामदेव ने उन्हें जवाब देते हुए कहा कि सबको सन्मति दे भगवान। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्वीट, ''ॐ के उच्चारण से ना तो योग ज्यादा शक्तिशाली हो जाएगा और ना अल्लाह कहने से योग की शक्ति कम होगी।''
विज्ञापन


कांग्रेसी नेता अभिषेक मनु सिंघवी के इस ट्वीट ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके एक नई बहस छेड़ दी है। सिंघवी के ट्वीट को लेकर एक चैनल से बातचीत करते हुए योग गुरु रामदेव ने प्रतिक्रिया दी। रामदेव ने कहा कि ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम, सबको सन्मति दे भगवान। उन्होंने कहा कि अल्लाह, भगवान, खुदा सब एक ही है, ऐसे में ॐ बोलने में दिक्कत क्या है, लेकिन हम किसी को भी खुदा बोलने से मना नहीं कर रहे हैं। रामदेव ने कहा कि इन सभी को भी योग करना चाहिए, फिर इन सभी को एक ही परमात्मा दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 आपको बता दें कि दुनिया भर में आज सातवां योग दिवस मनाया जा रहा है। भारत की अगुवाई के बाद ही 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश में आज योग से जुड़े कई का कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने कहा कि कोरोना काल में योग लोगों का सुरक्षाकवच बन गया है। साथ ही पीएम मोदी ने एम-योगा एप लॉन्च करने की बात कही, जिसमें दुनिया की अलग-अलग भाषाओं में योग को सीखने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed