फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress AAP alliance gopal rai statement shehzad poonawala criticized news in hindi

Shehzad Poonawala: 'कांग्रेस-आप गठबंधन स्वार्थ की दोस्ती', गोपाल राय के बयान पर भाजपा नेता ने किए तीखे हमले

Fri, 07 Jun 2024 09:32 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 07 Jun 2024 09:32 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटों पर विपक्षी गठबंधन इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इंडी गठबंधन के विफलता को उजागर करते हुए भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने गोपाल राय के बयान की आलोचना की।

विज्ञापन
Congress AAP alliance gopal rai statement shehzad poonawala criticized news in hindi
शहजाद पूनावाला - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) गठबंधन की कड़ी आलोचना की। उन्होंने इस गठबंधन को स्वार्थ की दोस्ती बताया। उनकी यह प्रतिक्रिया दिल्ली सरकार के मंत्री और आप नेता गोपाल राय के बयान के बाद आई है। दरअसल, गोपाल राय ने कहा था कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए दोनों पार्टियों (कांग्रेस और आप) के बीच कोई गठबंधन नहीं होगा। आप नेता ने आगे कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप कांग्रेस के साथ गठबंधन किए बिना, अकेले चुनाव लड़ने वाली है। उन्होंने आगे बताया कि दोनों पार्टियों का गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए किया गया था, इसका विस्तार विधानसभा चुनाव के लिए नहीं होगा। 
विज्ञापन


कांग्रेस-आप गठबंधन पर भाजपा नेता ने की आलोचना
लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटों पर विपक्षी गठबंधन इंडिया (इंडी गठबंधन) को हार का सामना करना पड़ा। इंडी गठबंधन के विफलता को उजागर करते हुए भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने गोपाल राय के बयान की आलोचना की। गुरुवार को उन्होंने कहा, "दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में एक में जीत नहीं मिलने के बाद गोपाल राय ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आप का गठबंधन नहीं होगा। यह केवल स्वार्थ की दोस्ती है। अब वे दोनों एक-दूसरे को दिल्ली में गालियां दे रहे हैं। यह इंडी गठबंधन का असली चेहरा है।"
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटों में से कांग्रेस और आप एक में भी जीत हासिल नहीं कर पाई। जहां आप सात में से चार सीटों पर चुनाव लड़ रही थी तो वहीं कांग्रेस ने अपने तीन उम्मीदवार उतारे। बता दें कि आप और कांग्रेस दोनों ही विपक्षी गठबंधन का हिस्सा हैं। ये दोनों पार्टियां दिल्ली और गुजरात में गठबंधन में थे, जबकि पंजाब में दोनों पार्टियों ने अकेले चुनाव लड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले साल हो सकता है दिल्ली में विधानसभा चुनाव
दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले साल यानी की 2025 में होने की संभावना है। विधानसभा चुनाव 2020 में दिल्ली में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई थी, जबकि आप ने 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की थी। लोकसभा चुनाव 2024 की बात की जाए तो भाजपा ने यहां से सातों सीटों पर जीत हासिल की। 


पूर्वोत्तर दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस उम्मीदवार कंहैया कुमार के खिलाफ 1,38,778 वोटों से जीत हासिल की। नई दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने आप के सोमनाथ भारती को हराया। दक्षिण दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आप उम्मीदवार सहीराम के खिलाफ 1,24,333 वोटों से जीत हासिल की। मंगलवार को जारी लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के अनुसार, भाजपा ने 240 सीटों पर जीत हासिल की, जो कि 2019 लोकसभा चुनाव के आंकड़े (303) से बहुत कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed