फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress 136th foundation day today rahul leave for foreign trip giriraj attack him tiranga rally priyanka sonia gandhi

कांग्रेस आज मना रही है स्थापना दिवस, शिवराज का तंज- 'नौ दो ग्यारह' हुए राहुल गांधी

Mon, 28 Dec 2020 12:15 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 28 Dec 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
congress 136th foundation day today rahul leave for foreign trip giriraj attack him tiranga rally priyanka sonia gandhi
कांग्रेस आज अपना स्थापना दिवस मना रही है - फोटो : ANI

28 दिसंबर को देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है। पार्टी के स्थापना दिवस से एक दिन पहले राहुल गांधी विदेश दौरे पर रवाना हो गए। पार्टी का कहना है कि वे व्यक्तिगत यात्रा पर रवाना हुए हैं। राहुल ऐसे समय पर विदेश यात्रा पर गए हैं जब एक तरफ देश में किसान आंदोलन चल रहा है वहीं दूसरी ओर पार्टी का स्थापना दिवस है। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनपर तंज कसा है। इसके अलावा पार्टी आज किसानों के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी युवाओं को अपने साथ जोड़ने के लिए 'सेल्फी विद तिरंगा' नाम का अभियान भी चलाएगी।

विज्ञापन


कांग्रेस का स्थापना दिवस
कांग्रेस सोमवार को अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सदस्यों ने पार्टी की राज्य इकाइयों को निर्देश दिया है कि वे 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन करें और युवाओं के साथ जुड़ने के लिए सोशल मीडिया अभियान 'सेल्फी विद तिरंगा' चलाएं। कोरोना वायरस के मद्देनजर शारीरिक दूरी का पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस दौरान आंदोलन कर रहे किसानों के साथ एकजुटता भी दिखाई जाएगी। 
विज्ञापन

 

स्थापना दिवस पर राहुल ने किया ट्वीट
पार्टी के स्थापना दिवस पर राहुल गांधी ने कहा कि आज हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'देश हित की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है। आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर, हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं। जय हिंद!'
 


राहुल के दौरे पर कांग्रेस की सफाई
राहुल के विदेश दौरे पर सफाई देते हुए सुरजेवाला ने कहा, 'हमने पहले भी सूचित किया है कि राहुल गांधी एक छोटी व्यक्तिगत यात्रा पर हैं और वह बहुत जल्द हमारे बीच होंगे।' वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'राहुल गांधी अपनी नानी को देखने गए हैं। क्या यह गलत है? व्यक्तिगत दौरे करने का अधिकार सभी को है। भाजपा निम्न स्तर की राजनीति में लिप्त है। वे राहुल गांधी पर निशाना साध रहे हैं क्योंकि वे केवल एक नेता को निशाना बनाना चाहते हैं।'

शिवराज ने राहुल पर किया हमला
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस इधर अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है और राहुल जी ‘9 2 11’ हो गए!!'

यह भी पढ़ें- कांग्रेस मार्च : राहुल गांधी ने राष्ट्रपति कोविंद को सौंपा ज्ञापन, कहा - संयुक्त सत्र बुलाकर कानून वापस लेने होंगे

गिरिराज ने राहुल पर कसा तंज
राहुल के विदेश यात्रा पर रवाना होने को लेकर भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने उनपर तंज कसा है। सिंह का कहना है कि राहुल की भारत में छुट्टियां खत्म हो गई हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'भारत में राहुल गांधी की छुट्टी खत्म हो गई है, आज वह इटली वापस चले गए।' राहुल ऐसे समय पर देश से बाहर हैं जब पार्टी का स्थापना दिवस है और नया अध्यक्ष चुनने के लिए आंतरिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि वे राजनीति को लेकर गंभीर नहीं हैं।

इटली रवाना हुए राहुल गांधी
कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने राहुल की विदेश यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी व्यक्तिगत यात्रा के लिए विदेश रवाना हुए हैं और वह कुछ दिनों तक बाहर रहेंगे।' हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि राहुल कहां गए हैं। वहीं सूत्रों का कहना है कि राहुल इटली गए हैं। वे कतर एयरवेज की उड़ान से इटली के मिलान के लिए रवाना हुए हैं। दरअसल, राहुल की नानी इटली में रहती हैं और वह पहले भी उनसे मिलने जाते रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed